Lakhimpur Kheri Road Accident: कार की टक्कर से बाइक चालक की मौत, बालक घायल

लखीमपुर खीरी। थाना खमरिया क्षेत्र में कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठा दस साल का बालक घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। मृतक युवक सीतापुर जिले का रहने वाला है।

जानकारी के अनुसार हादसा शनिवार की देर रात खमरिया-ईसानगर मार्ग पर थाना खमरिया क्षेत्र में हुआ। एक गैस एजेंसी के निकट कार ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे चालक अनियंत्रित होकर कार समेत सड़क पर गिर गया। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई, जबकि दस साल का बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बेसुध हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक मृतक युवक की पहचान सीतापुर जिले के थाना तंबौर निवासी गुड्डू (30) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजते हुए उसके परिवार वालों को हादसे की सूचना दी है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.