Lakhimpur Kheri News: नेपाल ले जा रहा था सोने के सिक्के, एसएसबी ने दबोचा

पलियाकलां। एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) 39वीं वाहिनी ने सीमा शुल्क विभाग के साथ गौरीफंटा चेक पोस्ट पर एक विशेष संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान गुप्त सूचना के आधार पर एक नेपाली नागरिक को 13 ग्राम सोने के सिक्कों के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी बिना सीमा शुल्क चुकाए सोने के सिक्के भारत से नेपाल ले जाने की फिराक में था।

वाहिनी कमांडेंट रविंद्र कुमार राजेश्वरी ने बताया कि अभियुक्त नेपाल के धनगढ़ी कैलाली जिले के कालेकामी, वार्ड नंबर 1 का निवासी है। वह गौरीफंटा बॉर्डर से नेपाल जाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन सतर्क सुरक्षा बलों ने उसे पकड़ लिया।

यह भी पढ़े - लखीमपुर खीरी में भीषण सड़क हादसा: ट्रक और मैजिक की टक्कर में 10 लोगों की मौत

गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के लिए सीमा शुल्क विभाग के हवाले कर दिया गया। कमांडेंट ने यह भी कहा कि एसएसबी नेपाल सीमा पर सुरक्षा और अवैध तस्करी रोकने के लिए पूरी तरह सतर्क और प्रतिबद्ध है।

भविष्य में और सख्त निगरानी

वाहिनी कमांडेंट ने स्पष्ट किया कि नेपाल सीमा को पूरी तरह सुरक्षित और अपराध मुक्त बनाने के लिए ऐसे संयुक्त अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

खबरें और भी हैं

Latest News

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.