कासगंज: पेड़ पर झूलता मिला किशोर का शव, हत्या की आशंका

कासगंज: थाना सोरों क्षेत्र के गांव नगला उल्फत में गुरुवार की दोपहर को 14 वर्षीय किशोर का शव पेड़ पर फंदे के सहारे झूलता हुआ मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना को लेकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

नगला उल्फत निवासी मुन्नालाल के 14 वर्षीय बेटे चंद्रकांत का शव गुरुवार की दोपहर 12 बजे गांव के ही रहने वाले हेमराज, शैलेंद्र सिंह के खेत की मेड़ पर लगे एक पेड़ पर झूल रहा था। दैनिक क्रियाओं से निवृत होने के लिए गए गांव के ही पंकज कुमार ने शव लटके होने की सूचना ग्राम प्रधान को दी। प्रधान मृतक किशोर के परिजनों के साथ ही सोरों कोतवाली पुलिस को दी। 

सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर जगदीश चंद्र मय पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों और परिजनों से घटना के बारे में जानकारी की। मृतक के पिता मुन्ना लाल ने बताया गांव में झूले वाला आया हुआ था। चंद्रकांत 11 बजे घर से झूला झूलने की बोल कर गया था। दोपहर 12 बजे सूचना मिली कि उनके बेटे का शव पेड़ पर फंदे के सहारे लटका हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके बेटे को किसी ने हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया है। मृतक भाइयों और बहनों में सबसे छोटा था। सबसे बड़ा भाई डब्लू उम्र 25 वर्ष, बबलू उम्र 23 वर्ष  है। रवि उम्र 20 वर्ष, विशाल उम्र 16 वर्ष है, जबकि बहन काजल उम्र 18 वर्ष  है। बड़ी बहन करिश्मा की शादी हो चुकी है। 

फोरेंसिक टीम ने किए साक्ष्य एकत्रित 
एसपी अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर फोरेंसिक टीम सोरों थाना क्षेत्र के गांव नगला उल्फत पहुंची। जहां टीम ने घटना स्थल पर पहुंच कर फोटो ग्राफ और साक्ष्यों को एकत्रित किया। टीम ने बताया कि लैब भेजकर जांच कराई जाएगी।

नगला उल्फत गांव में 14 वर्षीय किशोर का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों द्वारा तहरीर मिलने के आधार पर कार्रवाई जाएगी। प्रथम दृष्टया आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है- जगदीश चंद्र इंस्पेक्टर, सोरों।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन
बलिया: छठ पूजा के पावन अवसर पर 16 नवंबर को जनपद बलिया में स्थानीय अवकाश घोषित करने की मांग को...
Ballia News: दिवंगत शिक्षक रामप्यारे की पत्नी मीना को मिलेगी 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद, TSCT ने बढ़ाया सहयोग का हाथ
बलिया: मारपीट में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, तीन नामजद आरोपी हिरासत में
बलिया में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से चार वर्षीय बच्ची की मौत, छठ की खुशियां मातम में बदलीं
अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ में घर में आग लगने से क्या गिरधर की जान बचा पाएगी राधा?
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.