- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- कासगंज
- कासगंज: महाशिवरात्रि पर भगवान शिव ने वैराग्य छोड़ किया था गृहस्थ में प्रवेश
कासगंज: महाशिवरात्रि पर भगवान शिव ने वैराग्य छोड़ किया था गृहस्थ में प्रवेश
On
कासगंज महाशिवरात्रि पर्व शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान शिव ने वैराग्य छोड़कर गृहस्थ जीवन में प्रवेश किया था। ज्योतिर्लिंगों के प्रकाटोत्सव के रूप में यह पर्व मनाया जाता है। विधि विधान से भगवान शिव और पार्वती का पूजन-अर्चन करने पर श्रद्धालुओं को पुण्य लाभ की प्राप्ति होती है।
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी को ही भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इस कारण महाशिवरात्रि को बहुत पवित्र पर्व माना जाता है। शिव पुराण के अनुसार एक बार सृष्टि के आरंभ में ब्रह्माजी और विष्णुजी के बीच श्रेष्ठता को लेकर विवाद हो गया। इस विवाद के दौरान एक अग्नि स्तंभ प्रकट हुआ और आकाशवाणी हुई कि जो भी इस स्तंभ के आदि और अंत को जान लेगा, वही ही श्रेष्ठ कहा जाएगा। ब्रह्मा और जगत के पालनहार विष्णु, दोनों ने युगों तक इस स्तंभ के आदि और अंत को जानने की कोशिश की, लेकिन वे इसे नहीं जान सके। तब भगवान विष्णु और ब्रह्मा ने अपनी हार स्वीकार करते हुए अग्नि स्तंभ से रहस्य बताने की भगवान शिव से विनती की। तब भगवान शिव ने कहा कि श्रेष्ठ तो आप दोनों ही हैं, लेकिन मैं आदि और अंत से परे हूं। इसके बाद विष्णु भगवान और ब्रह्मा ने उस अग्नि स्तंभ की पूजा अर्चना की और वो स्तंभ एक दिव्य ज्योतिर्लिंग में बदल गया। जिस दिन ये घटना घटी, उस दिन फाल्गुन मास की चतुर्दशी तिथि थी। तब शिव ने कहा कि इस दिन जो भी व्यक्ति मेरा व्रत व पूजन करेगा, उसके सभी कष्ट दूर होंगे और सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी। तभी से इस दिन को महाशिवरात्रि के रूप में मनाया जाने लगा।
एक और पौराणिक कथा के अनुसार कहा जाता है कि महाशिवरात्रि के दिन ही शिव द्वादश ज्योतिर्लिंग के रूप में संसार में प्रकट हुए थे। 12 ज्योतिर्लिंगों के प्रकट होने के उत्सव के रूप में भी महाशिवरात्रि मनाई जाती है। तीसरी कथा के अनुसार, फाल्गुन माह की चतुर्दशी को माता पार्वती और भगवान शिव का विवाह हुआ था। इस दिन शिवजी ने वैराग्य जीवन छोड़ गृहस्थ जीवन में प्रवेश किया। शिव और शक्ति के मिलन के उत्सव के तौर पर महाशिवरात्रि के दिन भक्त पूजन और व्रत करके इस उत्सव को मनाते हैं।
इस मुहूर्त में करें भगवान शिव का पूजन
ज्योतिषाचार्य डॉ. गौरव दीक्षित ने बताया कि महाशिवरात्रि का पूजन निशिता काल में ही किया जाता है। प्रथम पहर पूजन समय आठ मार्च को शाम छह बजकर 25 मिनट से शुरू होगा और समापन रात नौ बजकर 28 मिनट को होगा। दूसरा पहर पूजन समय आठ मार्च को रात नौ बजकर 28 मिनट से शुरू होगा और समापन नौ मार्च को रात 12 बजकर 31 मिनट पर होगा। ज्योत्साचार्य का कहना है कि इन मुहूर्त में भगवान शिव की आराधना करने से अचूक पुण्य लाभ प्राप्त होगा।
Edited By: Parakh Khabar
खबरें और भी हैं
Ballia News: 18 जनवरी का सम्पूर्ण समाधान दिवस स्थगित
By Parakh Khabar
Latest News
Bareilly News: पत्नी के अवैध संबंधों के शक में मौसेरे भाई को मारी गोली, आरोपी गिरफ्तार
18 Jan 2025 00:02:10
बरेली: बरेली के थाना कोतवाली क्षेत्र में सिद्धिविनायक अस्पताल के पास दिनदहाड़े एक शख्स ने अपने मौसेरे भाई को गोली...
स्पेशल स्टोरी
खेसारी लाल यादव और आकांक्षा पुरी का जिम वीडियो वायरल, यूजर्स बोले- 'शर्म नहीं आती, भोजपुरी इंडस्ट्री को बदनाम कर रहे हो!'
30 Dec 2024 18:34:19
भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव और एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। उनका एक...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.