- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- कासगंज
- कासगंज: साहब मारपीट कर पति ने घर से निकाल दिया, FIR दर्ज, किया है तीन शादी
कासगंज: साहब मारपीट कर पति ने घर से निकाल दिया, FIR दर्ज, किया है तीन शादी
कासगंज : तीन-तीन पत्नियां रखता है, लेकिन मुझे घर में नहीं रहने देता। मारपीट कर घर से निकाल दिया है। मुझे न्याय चाहिए है। यह पीड़ा पटियाली कोतवाली पहुंची विवाहिता ने पुलिस को सुनाई है। अपनी बच्ची के साथ पुलिस के पास पहुंची पीड़िता ने अपना दर्द सुनाया तो पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और आरोपी पति से पूछताछ भी की है।
मेरे साथ मारपीट भी करता है। पीड़िता का यह दर्द सुनकर कोतवाली प्रभारी गोविंद बल्लभ शर्मा ने तहरीरके आधार पर मामला पंजीकृत किया और पीड़िता का पक्ष जानने के बाद एक वीडियो पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसमें पत्नी पूरी व्यथा सुना रही है।
पति ने पुलिस ने पर लगाया आरोप: पति ललेश ने आरोप लगाया है उसकी पत्नी के कहने पर कोवताली प्रभारी और एक उपनिरीक्षक उसे घर से बुला लाए और थाने में लाकर उसकी बेरहमी से पिटाई है। काफी मानसिक एवं शारीरिक पीढ़ा पहुंचाई है। उसने एसपी से भी मुलाकात की है और कोवताली पुलिस पर कार्यवाही की मांग की है।
नगला काजी की पीड़िता थाने आयी थी। उसकी एफआईआर लिखी गई। उसके पति के साथ किसी ने कोई मारपीट नहीं की है। मामले में विधिक कार्यवाही की जा रही है। - गोविंद बल्लभ शर्मा, कोतवाली प्रभारी
