Kasganj News: आर्थिक तंगी से परेशान पालिका के कर संग्रहदाता ने की जहर खाकर देने की कोशिश

कासगंज। मां बीमार है। पत्नी गर्भवती है। पालिका के जिम्मेदार वेतन नहीं दे रहे हैं। जिससे आजीविका चलाना मुश्किल हो रहा है। यह आरोप लगाकर स्वयं को आर्थिक तंगी से जूझने का हवाला देते हुए पालिका के कर संग्रहदाता ने विषाक्त का सेवन पालिका कार्यालय में कर लिया। 

अधिशासी अधिकारी कार्यालय के बाहर हाईप्रोफाइल ड्रामा हुआ। इसको लेकर पालिका में हड़कंप मच गया। अनन फानन में पालिका कर्मी कर संग्रहदाता को उपचार के लिए अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया है। फिलहाल हालत खतरे से बाहर बताई गई। 

शहर के चित्रगुप्त कॉलोनी निवासी 29 वर्षीय अभय पुत्र कुशनपाल नगर पालिका में कर संग्रहदाता के पद पर तैनात है। वह सोमवार दोपहर को मानसिक रूप से काफी पीड़ित दिखाई दिए और अधिशासी अधिकारी कार्यालय के बाहर खड़े होकर अन्य कर्मचारियों को बताते हुए उन्होंने विषाक्त का सेवन कर लिया। फिर क्या था कि खलबली मच गई और भगदड़ का माहौल हो गया। 

आनन फानन में पालिका के अन्य कर्मचारी उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें भर्ती कर लिया। काफी देर तक उपचार किया। फिलहाल वे खतरे से बाहर हैं, लेकिन पूरी तरह हालत में सुधार नहीं है। संग्रहदाता का आरोप है कि पालिका के जिम्मेदार पिछले तीन महीने से वेतन नहीं दे रहे हैं। पत्नी गर्भवती है, जबकि मां ललिता देवी बीमार चल रही है। इन दोनों की ही देखरेख के लिए रूपयों की जरूरत है, लेकिन पालिका इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही। 

होती रही चर्चाएं 
कर संग्रहदाता द्वारा विषाक्त का सेवन करने के बाद जहां एक ओर खलबली मची रही वहीं दूसरी तरफ पालिका कर्मचारियों में तरह तरह की चर्चाएं थी। अधिकारी इस घटना को लेकर बचते नजर आए है। 

एक कर्मचारी ने विषाक्त का सेवन कर लिया था। उसे उपचार के लिए भर्ती करा दिया है। उसकी क्या समस्या है जानकारी की जा रही है। समाधान कराया जाएगा।- धर्मराज सिंह, अधिशासी अधिकारी

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया में रोहित पाण्डेय हत्याकांड: दो अभियुक्तों को 14-14 वर्ष का सश्रम कारावास, 87 हजार रुपये जुर्माना बलिया में रोहित पाण्डेय हत्याकांड: दो अभियुक्तों को 14-14 वर्ष का सश्रम कारावास, 87 हजार रुपये जुर्माना
बलिया। जिले में हत्या के एक मामले में न्यायालय ने दो अभियुक्तों को 14 वर्ष के सश्रम कारावास और कुल...
प्रेमनाथ जी की 100वीं जयंती पर ज़ी क्लासिक पेश करेगा ‘अमर प्रेमनाथ’, याद की जाएगी दिग्गज अभिनेता की फिल्मी विरासत
धनतेरस पर ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर बोलीं, “प्यार से परिपूर्ण घर ही असली दौलत है”
बचपन की दिवाली की यादों में खोए सोनी सब के कलाकार, भाई-बहनों के साथ जश्न से लेकर घर की सजावट तक साझा किए खास पल
‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में दोहरी भूमिका निभाने पर मुस्कान बामने बोलीं, “शॉन और शनाया के बीच स्विच करना कई बार चुनौतीपूर्ण था”
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.