- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- कानपुर
- कानपुर: गिरफ्तारी देने को सपा विधायक अमिताभ ने शुरू की दंडवत यात्रा
कानपुर: गिरफ्तारी देने को सपा विधायक अमिताभ ने शुरू की दंडवत यात्रा
On
कानपुर। पनकी थाना में दर्ज मुकदमे के मामले में सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी ने शनिवार को अपनी पूर्व घोषणा के तहत पनकी हनुमान मंदिर से अपनी दंडवत यात्रा शुरू कर दी।उल्लेखनीय है कि सहायक पुलिस आयुक्त पनकी तेज बहादुर सिंह ने बताया कि ईद के दिन आचार संहिता मामले में दर्ज हुए मुकदमे को लेकर अमिताभ बाजपेयी और उनके साथ दो सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। इसकी वजह से सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी ने कहा था कि पनकी हनुमान मंदिर से दंडवत प्रणाम करके वह पनकी थाना पुलिस को गिरफ्तारी देंगे।पूर्व सूचना के मुताबिक सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी और उनके समर्थक पनकी हनुमान मंदिर पहुंचे और पनकी स्थित हनुमान जी को प्रणाम करके अपनी थाने जाने के लिए यात्रा शुरू की है। थाने पहुंचने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई होगी।
खबरें और भी हैं
बलिया: जनेश्वर मिश्र सेतु से युवक ने गंगा में लगाई छलांग, तलाश जारी
By Parakh Khabar
Latest News
14 Oct 2026 07:38:46
बांसडीह, बलिया: पारिवारिक विवाद में जानलेवा हमले के मामले में न्यायालय के आदेश पर बांसडीह कोतवाली पुलिस ने 10 लोगों...
स्पेशल स्टोरी
25 Jun 2026 08:16:44
भारत विश्व के सबसे युवा देशों में शामिल है। देश की बड़ी आबादी 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
