कानपुर में साइबर सेल टीम ने ठगी के पांच दिन बाद रकम वापस कराई: ठगों ने पैसों से ऑनलाइन शॉपिंग की

कानपुर: साइबर ठगी की गोल्डेन ऑवर में जानकारी होने पर साइबर सेल टीम ने ठगी के 5 दिन बाद ही पीड़िता के खाते में 10 लाख 95 हजार 888 रुपये वापस करा दिए। डीसीपी क्राइम आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि वारदात के बाद कुछ घंटे का समय गोल्डेन ऑवर कहलाता है। अगर इस समय में साइबर सेल को ठगी की जानकारी मिल जाती है तो रुपये वापस आने की संभावना ज्यादा रहती है। 

तिलकनगर निवासी पूजा माथुर ने 20 नवंबर को साइबर क्राइम सेल में जानकारी दी कि जब वह सोकर उठी तो पता चला कि साइबर ठगों ने उनकी फर्म के करंट अकाउंट की नेट बैकिंग से छेड़छाड़ कर फर्म के अकाउंट से 10,95,888 रुपये पार कर लिए हैं। पीड़िता की शिकायत पर साइबर सेल ने जांच की। 

साइबर क्राइम ब्रांच सेल ने ऑनलाइन शॉपिंग मर्चेंट्स के जरिए ईमेल पत्राचार करना शुरू किया। मर्चेंट्स कंपनी के दिल्ली, मुंबई, बेगलुरू स्थित हेडक्वार्टर के नोडल अधिकारियों से बात की। 

मामले की जानकारी देने पर पता चला कि साइबर ठगों ने पैसों की ऑनलाइन शॉपिंग की है। लेकिन समय रहते साइबर सेल ने मर्चेंट्स से संपर्क कर लिया था, इसलिए शॉपिंग प्रक्रिया को तत्काल रोकते हुए धनराशि को पीड़िता के खाते में वापस कराया गया। मंगलवार को डीसीपी क्राइम आशीष श्रीवास्तव ने पूजा माथुर को बुलाकर इसकी जानकारी दी। पूजा ने साइबर टीम को धन्यावाद दिया।

खबरें और भी हैं

Latest News

उत्तर प्रदेश में 496 खंड शिक्षा अधिकारियों का तबादला, निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शासन ने जारी किया आदेश उत्तर प्रदेश में 496 खंड शिक्षा अधिकारियों का तबादला, निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शासन ने जारी किया आदेश
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में निर्वाचन आयोग के निर्देशों के बाद अधिकारियों के तबादलों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम...
बलिया में छठ पर्व के दिन विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या के आरोप में सिपाही पति समेत तीन गिरफ्तार
चितबड़ागांव में पैसे के लेनदेन को लेकर युवक की चाकू मारकर हत्या, दो भाइयों पर आरोप
बांसडीह में सभासद समेत छह लोगों पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज
बांसडीह में दो युवतियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, दो युवकों पर मुकदमा दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.