यूपी: झांसी मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में लगी भीषण आग, 10 बच्चों की मौत की खबर; CM योगी ने लिया संज्ञान

  • CM योगी ने लिया संज्ञान

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के झांसी मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को भीषण आग (Jhansi Medical College Fire) लग गई. इस हादसे में 10 बच्‍चों की मौत की खबर है. यह आग बच्‍चों के वार्ड में लगी. आग लगने के बाद अस्‍पताल में भगदड़ मच गई. घटना की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. वहीं आग लगने के बाद खिड़की तोड़कर मरीजों और यहां पर भर्ती कई बच्‍चों को निकाला गया है. उधर, इस घटना को लेकर मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने भी संज्ञान लिया है और आला अधिकारियों को मौके पर जाने के निर्देश दिए हैं.

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार रात को झांसी के मेडिकल कॉलेज में बच्‍चों के अस्‍पताल में आग लग गई. आग लगने की घटना के बाद अस्‍पताल में अफरातफरी मच गई. सूचना मिलने के बाद आला अधिकारी और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची.

आग लगने के बाद वार्ड में मौजूद डॉक्टरों, मेडिकल स्टाफ और तीमारदारों ने बच्चों का रेस्क्यू किया. आग लगने के बाद पूरे वॉर्ड में धुंआ भर गया.

सीएम योगी ने जताई संवेदना 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे का संज्ञान लिया है और मृतक बच्चों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. साथ ही घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है.

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों और फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए.

12 घंटे में रिपोर्ट सौंपने के निर्देश 

 
सीएम के निर्देश पर उप मुख्‍यमंत्री बृजेश पाठक और स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के प्रमुख सचिव झांसी के लिए रवाना हो गए हैं. वहीं इस मामले में कमिश्‍नर और डीआईजी को हादसे की जांच कर बारह घंटे में सीएम को रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं.

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन
बलिया: छठ पूजा के पावन अवसर पर 16 नवंबर को जनपद बलिया में स्थानीय अवकाश घोषित करने की मांग को...
Ballia News: दिवंगत शिक्षक रामप्यारे की पत्नी मीना को मिलेगी 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद, TSCT ने बढ़ाया सहयोग का हाथ
बलिया: मारपीट में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, तीन नामजद आरोपी हिरासत में
बलिया में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से चार वर्षीय बच्ची की मौत, छठ की खुशियां मातम में बदलीं
अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ में घर में आग लगने से क्या गिरधर की जान बचा पाएगी राधा?
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.