'कोर्ट के सामने मेरी अस्थियां गटर में बहा देना', पत्नी से प्रताड़ित होकर अतुल सुभाष ने की आत्महत्या, जज पर लगाए गंभीर आरोप

जौनपुर। सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जो खूब चर्चा का विषय बना हुआ है। यह नाम है अतुल सुभाष का। मूल रूप से बिहार के रहने वाले अतुल सुभाष ने बेंगलुरु स्थित अपने घर में कथित रूप से आत्महत्या कर ली है। बेंगलुरु में नौकरी कर रहे अतुल का डेढ़ घंटे लंबा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उन्होंने आत्महत्या करने का कारण बताया है। पुलिस को अतुल का 23 पन्नों का एक सुसाइड नोट भी मिला है। 

लगाए गंभीर आरोप
अपने सुसाइड नोट में अतुल सुभाष ने जौनपुर की प्रिंसिपल फेमली कोर्ट की जज रीता कौशिक, अपनी पत्नी निकिता सिंघानिया, सास निशा सिंघानिया, साले अनुराग सिंघानिया और पत्नी के रिश्तेदार सुशील सिंघानिया पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बेंगलुरु पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है।

'कोर्ट के सामने मेरी अस्थियां गटर में बहा देना'
अतुल ने वीडियो में कहा कि जब तक मुझे प्रताड़ित करने वालों को सजा नहीं मिलती तब तक मेरी अस्थियों का विसर्जन न हो। अगर इतने सबूत होने के बाद भी अगर कोर्ट उन्हें सजा नहीं देती तो मेरी अस्थियों को वहीं गटर के सामने बहा दिया जाए। 

बता दें कि अतुल सुभाष की शादी जौनपुर की रहने वाली निकिता सिंघानिया से हुई थी। शादी के बाद कुछ दिन तक ठीक रहा फिर निकिता बेंगलुरु से जौनपुर चली आई। उसने अपने पति अतुल और ससुरालवालों पर दहेज उत्पीड़न व घरेलू हिंसा का केस किया।

'बेंगलुरु से जौनपुर 40 बार जा चुके हैं'
अतुल ने आरोप लगाया कि पैसे ऐंठने के लिए उसकी पत्नी और ससुराल वालों ने साजिश रची और उनके परिवारवालों को झूठे केस में फंसाया दिया। अतुल ने वीडियो में बताया कि अभी तक कोर्ट में उनकी 120 तारीखें लग चुकी हैं। वह बेंगलुरु से जौनपुर 40 बार जा चुके हैं। इसके अलावा उनके माता-पिता और भाई को भी कोर्ट के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। 

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन
बलिया: छठ पूजा के पावन अवसर पर 16 नवंबर को जनपद बलिया में स्थानीय अवकाश घोषित करने की मांग को...
Ballia News: दिवंगत शिक्षक रामप्यारे की पत्नी मीना को मिलेगी 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद, TSCT ने बढ़ाया सहयोग का हाथ
बलिया: मारपीट में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, तीन नामजद आरोपी हिरासत में
बलिया में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से चार वर्षीय बच्ची की मौत, छठ की खुशियां मातम में बदलीं
अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ में घर में आग लगने से क्या गिरधर की जान बचा पाएगी राधा?
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.