Hapur News: हापुड़ मॉब लिंचिंग केस में 10 दोषियों को उम्रकैद की सजा और जुर्माना

हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले की एक अदालत में मंगलवार को मॉब लिचिंग मामले में फैसला सुनाते हुए दस लोगों काे उम्रकैद की सजा सुनाई है। इसके साथ ही कोर्ट ने सभी दोषियों पर 59-59 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। पुलिस ने इस मामले में दस आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। उस समय से मामला अपर जिला एवं सत्र न्यायधीश के न्यायालय में विचाराधीन था।

साल 2018 में गोहत्या के शक में भीड़ के हमले में मदापुर निवासी कासिम (50) की मौत हो गई थी। जबकि, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। मामले में सुप्रीम कोर्ट ने भी पुलिस की विवेचना में हस्तक्षेप करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच करने के आदेश डीआईजी मेरठ को दिए थे। मामले में मंगलवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायधीश श्‍वेता दीक्षित की न्यायालय ने सभी दस आरोपितों को दोषी करार देते हुए उन्‍हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

विशेष लोक अभियोजक विजय कुमार चौहान ने बताया कि अभियोजन पक्ष की तरफ से 23 गवाह और साक्ष्य न्यायालय में पेश किए। दोनों पक्षों को सुनने के बाद न्यायाधीश श्‍वेता दीक्षित ने मंगलवार को निर्णय सुनाया। उन्होंने आरोपी युधिष्ठिर, राकेश, कानू उर्फ कप्तान, सोनू, मांगेराम, रिंकू, हरिओम, मनीष, ललित और करनपाल को मामले में दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो) विजय कुमार चौहान ने बताया कि मामले का एक आरोपी घटना के समय नाबालिग था। जिसके चलते उसकी पत्रावली सुनवाई के लिए किशोर न्याय बोर्ड को भेज दी गई थी। वादी के अधिवक्ता विरेंद्र ग्रोवर ने बताया कि पिलखुवा थाना पुलिस ने 18 जून 2018 को अज्ञात लोगों के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज किया था। इसमें जिक्र था कि समयद्दीन और कासिम किसी काम से बाइक पर सवार होकर बझेड़ा खुर्द गांव होते हुए धौलाना जा रहे थे। बझेड़ा गांव के समीप उनकी बाइक की किसी अन्य बाइक से टक्कर हो गई।

मौके पर पहुंचे लोगों ने दोनों की जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सक ने कासिम को मृत घोषित कर दिया और घायल समयद्दीन का उपचार शुरू कर दिया गया। पुलिस की दर्ज रिपोर्ट का पीड़ित पक्ष ने विरोध किया और मामले की निष्पक्ष जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगाई।

पीड़ित पक्ष ने कहा था कि गोकशी की अफवाह को लेकर समयुद्दीन और कासिम की कुछ लोगों ने जमकर पिटाई की थी, जिसके चलते ही कासिम की मौत हो गई और समयुद्दीन घायल हो गया था। सुप्रीम कोर्ट ने डीआईजी मेरठ को मामले की निष्पक्ष जांच के आदेश दिए थे। जांच के बाद पुलिस ने 11 आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में न्यायालय में चार्जशीट दाखिल की थी.

खबरें और भी हैं

Latest News

पॉक्सो मामले में जेल भेजे गए सहायक शिक्षक पप्पू मास्टर निलंबित, विभागीय जांच शुरू पॉक्सो मामले में जेल भेजे गए सहायक शिक्षक पप्पू मास्टर निलंबित, विभागीय जांच शुरू
बलिया। शिक्षा क्षेत्र नवानगर के उच्च प्राथमिक विद्यालय लिलकर में तैनात सहायक अध्यापक गुलाम मुस्तफा उर्फ पप्पू मास्टर को जेल...
Ballia : पुलिस मुठभेड़ में बिजली तार चोरी गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार, एक बदमाश के पैर में लगी गोली
Ballia News : करंट की चपेट में आने से चार वर्षीय बच्ची की मौत, ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप
छोटी शुरुआत से बड़े सपनों तक: देहाती मैडम को 'थोड़ी सी उम्मीद थोड़ा सा आसमान' की वैदेही में दिखी अपनी झलक
'हस्तिनापुर के वीर' में गुरु द्रोणाचार्य की होगी दमदार एंट्री, बोले जीतन लालवानी- "हर पाठ शिष्यों को कौशल और मूल्यों दोनों में मजबूत बनाता है"
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.