- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- हापुर
- खेलते समय गायब 6 वर्षीय बच्ची का घर के पास खंडहर में मिला शव, मचा हड़कम्प
खेलते समय गायब 6 वर्षीय बच्ची का घर के पास खंडहर में मिला शव, मचा हड़कम्प
UP News : उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से दिल दहला देने वाली खबर आई है। मामला बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव जखैड़ा का है, जहां छह साल की बच्ची की हत्या कर शव खंडहर में फेंक दिया गया। उसके गले से खून बह रहा था। पुलिस को आशंका है कि तार जैसी वस्तु से गला घोटकर उसकी हत्या की गई है। बच्ची की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। बच्ची की हत्या होने की घटना से गांव में मातम पसर गया है।
शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा
ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बच्ची की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सीओ आशुतोष शिवम, थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार और फोरेंसिक टीम ने विभिन्न बिंदुओं की जांच की। पुलिस के अनुसार बच्ची की गर्दन व पेट पर ऐसे निशान है, जैसे किसी तार से गले को घोटा गया हो।
