Gonda News : जिले के 27 केंद्रों पर होगी समीक्षा अधिकारी की प्रारंभिक परीक्षा

Gonda News : समीक्षा अधिकारी एवं सहायक समीक्षा अधिकारी की प्रारंभिक परीक्षा 11 फरवरी को होगी। जिले में 23,232 परीक्षार्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे। इसके लिए 27 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा की सुचिता बनाए रखने के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। 

समीक्षा अधिकारी एवं सहायक समीक्षा अधिकारी की प्रारंभिक परीक्षा के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। शुक्रवार को जिला अधिकारी नेहा शर्मा ने अफसरों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। जिले में 27 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक केंद्र पर आधे परीक्षक विद्यालय के तथा आधे परीक्षक अन्य विद्यालयों के होंगे। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक सामान्य अध्ययन की होगी तथा दूसरी पाली में दोपहर 2.30 बजे से दोपहर बाद 3.30 बजे तक सामान्य शब्दज्ञान एवं व्याकरण की परीक्षा होगी। सभी केंद्रों पर प्रश्न पत्रों का पैकेट सुबह 7 बजे तक सेक्टर मजिस्ट्रेट ले जाएंगे। इसलिए सभी विद्यालय समय से खुलें तथा प्रधानाचार्य या केंद्र व्यवस्थापक ही प्रश्न पत्र प्राप्त करें।

कोषागार सुबह 5 बजे खुलेगा तथा प्रश्न पत्रों का वितरण किया जाएगा। द्वितीय पाली की परीक्षा के प्रश्न पत्र सुबह 10 बजे कोषागार से ही दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रश्न पुस्तिका, सह उत्तर पत्रकों को 35 मिनट पूर्व खोला जाएगा तथा इसकी वीडियोग्राफी कराई जाएगी। उन्होंने सभी केंद्र व्यवस्थापकों, सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया है कि 10 फरवरी को परीक्षा की तैयारी पूर्ण कर नोडल अधिकारी को प्रमाण पत्र देंगे।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: जनसुनवाई में दिव्यांग की फरियाद पर डीएम ने तत्काल दिलाई ट्राईसाइकिल बलिया: जनसुनवाई में दिव्यांग की फरियाद पर डीएम ने तत्काल दिलाई ट्राईसाइकिल
बलिया: जनसुनवाई के दौरान अपनी समस्या लेकर पहुंचे दिव्यांग व्यक्ति की फरियाद पर जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने तत्काल संज्ञान लेते...
बलिया: घर के कमरे में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
बलिया: एसपी ने 10 थाना प्रभारियों का किया तबादला, कई थानों में बदले प्रभारी
बलिया: मड़ुआ के आटे की रोटी खाने से करीब 45 महिलाएं बीमार, डीएम ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल
बलिया: मडुआ के आटे से बनी लिट्टी-रोटी खाने के बाद बिगड़ी तबीयत, एक दर्जन से अधिक लोग बीमार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.