गोंडा: डीएम ने युवा मतदाताओं को दिलाई मतदान करने की शपथ

गोंडा। जिलाधिकारी नेहा शर्मा के नेतृत्व में जिला निर्वाचन कार्यालय को सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम ;स्वीरपद्ध के दूसरे चरण की शुरुआत की गई। इस दौरान, जनपद के 15 हजार से ज्यादा युवा मतदाताओं ने सड़क पर उतरकर शत.प्रतिशत मतदान के संकल्प के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया। उन्होंने आगामी 20 मई को मतदान करने के साथ ही अन्य मतदाताओं को भी जागरूक करने की शपथ भी ली।

जिला निर्वाचन कार्यालय गोंडा द्वारा शनिवार को जनपद के शहीद.ए.आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज से स्वीप वॉकथान के माध्यम से स्वीप अभियान के दूसरे चरण का शुभारंभ किया गया। इस वॉकथान में 15 हजार से ज्यादा युवा मतदाताओं के साथ उनके अभिभावकों, शिक्षकों, अधिकारियों आदि के द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने शहीद.ए.आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज परिसर से हरी झण्डी दिखाकर वॉकथान को रवाना किया। वॉकथान गुरु नानक चौराहा से होते हुए लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज तक पहुंची। छात्र और छात्राओं ने लोगों को स्लोगन के माध्यम से 20 मई को C किया गया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मुख्य राजस्व अधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए, एसडीएम सदर और संबंधित अधिकारी गण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े - बरनवाल सेवा समिति का होली मिलन समारोह प्रेम और सौहार्द्र के माहौल में संपन्न

15 मई तक विशेष अभियान

जिला निर्वाचन जिलाधिकारी नेहा शर्मा द्वारा इस मौके पर उपस्थित लोगों को मतदाता शपथ दिलाई गई एवं सभी को 20 मई को शत प्रतिशत मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि इस स्वीप अभियान से जनपद का मतदान प्रतिशत को बढ़ाने में मदद मिलेगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया कलेक्ट्रेट में व्यवस्थाओं को सुधारने की पहल, डीएम ने किया निरीक्षण बलिया कलेक्ट्रेट में व्यवस्थाओं को सुधारने की पहल, डीएम ने किया निरीक्षण
बलिया: जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने और जनसुनवाई प्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए कलेक्ट्रेट...
बलिया : सामाजिक परिवर्तन के महानायक कांशीराम को समाजवादियों ने किया नमन
पश्चिमी यूपी में बारिश से फसल नुकसान का आकलन करने के निर्देश, किसानों को मिलेगा मुआवजा : सीएम योगी
उन्नाव : पति की मौत से आहत पत्नी ने फंदा लगाकर दी जान, वीडियो बनाकर कही दिल की बात
कानपुर : संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.