डीडीपीएस स्कूल ने अभिभावकों पर दबाव व दहशत पैदा करने लिए बैठाए बाउंसर : डाॅ. बीपी त्यागी

गाजियाबाद: पब्लिक स्कूल मामले में बोले डाॅ. बीपी त्यागी, कहा DDPS स्कूल संचालिका द्वारा बच्चों की शिक्षा बाधित करना मतलब शिक्षा के मंदिर का घोर अपमान कहा जाना चाहिए। उन्होंने कहा आज अभिभावकों के धरने पर बैठे 8 दिन हो चुके हैं मगर स्कूल संचालिका के कान पर जूं नहीं रेंगी, और तो और अब तो हद हो गई चूंकि आज डीडीपीएस स्कूल ने धरने के समीप गेट के बाहर बाउंसर बैठा दिये जिससे वहां पर धरने में बैठे बुजुर्ग और महिलाओं के भीतर दहशत का माहौल पैदा हो जाए, डाॅ. बीपी त्यागी ने कहा कि अभिभावकों को डराने की कोशिश न करे स्कूल प्रसाशन अन्यथा इसके परिणाम बेहद गंभीर रूप धारण कर सकते हैं। साथ ही DDPS की मधुबन बापू धाम की ब्रांच सीबीएसई से भी मान्यता प्राप्त न होना अपने आप में बड़े सबाल खड़े करने के लिए काफी है।

डॉ. बीपी त्यागी ने कहा मेरा हर तरह से सभी अभिभावकों को समर्थन है। उन्होंने कहा कि अगर एक दिन के भीतर इस मामले में कोई निष्कर्ष न लिया तो यह जनांदोलन का रूप धारण कर लेगा। बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को कतई भी मांफ नहीं किया जाना चाहिए, उन्होंने कहा कि स्कूल संचालिका भाजपा यानि सत्ता धारी दल की नेता हैं शायद इसलिए अधिकारियों पर भी दबाव हो सकता है और अगर ऐसा है तो फिर यह तो सरासर तानाशाही मानी जाएगी, और प्रसाशन से जनता का विश्वास उठ जाएगा।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.