- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- गाज़ियाबाद
- चर्चित नमह का नामांकन निरस्त करने की मांग , निर्वाचन आयोग पहुंचा मामला
चर्चित नमह का नामांकन निरस्त करने की मांग , निर्वाचन आयोग पहुंचा मामला
गाजियाबाद / लोकसभा चुनाव में जानकारी छुपाकर नामांकन करने का मामला सामने आया है। आरोपी का नामांकन रद्द करने के लिए एडवोकेट पीके गौतम ने जिला निर्वाचन अधिकारी समेत, महामहिम राष्ट्रपति व चुनाव आयोग दिल्ली को शिकायत दी है। और शिकायत में बताया गया कि नमह नाम का व्यक्ति गाजियाबाद से लोकसभा प्रत्याशी है। नमह एक रजिस्टर्ड ट्रेड मार्क नाम है, जो विभिन्न कैटामरियों में रजिस्टर्ड है। और इसका उपयोग दूसरा व्यक्ति नहीं कर सकता है।एडवोकेट पीके गौतम कहते हैं कि नमह बहुत प्रभावी व्यक्ति है, जोकि याचिकाकर्ता अनुच्छेद 1 में भारत को इंग्लिश नाम की इंडिया गुलामी व मुक्ति के लिये सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी दाखिल कर चुका है। दूसरी याचिका में मुख्यमंत्री के नाम से योगी शब्द हटाने के लिये लगायी गयी जिस पर नमह के ऊपर एक लाख रूपए का जुर्माना हाइकोर्ट से लगाया गया। भाजपा से दावेदारी पेश करने के बाद नमह ने समाज विकास क्रांति पार्टी से टिकट लेकर अपना पर्चा दाखिल किया जोकि स्वीकृत हुआ है। नमह एक बड़ा नाम है, जो कि न्यूज व मीडिया पर भी अपना प्रभाव रखता है। आरोप है न्यूज चैनलों पर नमह के असली नाम को छिपाकर जगदीश यादव चलाया जा रहा है। वीवीआईपी नमह के कई जगह बोर्ड लगाकर प्रचार किया जा रहा है जिसकी कोई अनुमति नहीं दी गई है।
