- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- फतेहपुर
- Fatehpur News: युवक ने मंगेतर पर बनाया अश्लीलता का दबाव, मना करने पर सोशल मीडिया में वीडियो किया वाय...
Fatehpur News: युवक ने मंगेतर पर बनाया अश्लीलता का दबाव, मना करने पर सोशल मीडिया में वीडियो किया वायरल
On
फतेहपुर: शादी को मजबूर करने के लिए युवती के बनाए अश्लील वीडियो को युवक ने सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। युवती ने युवक की हरकतों से तंग आकर शादी से इन्कार किया था। पुलिस ने युवक और उसके परिजनों समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
धमकी से डरकर नीलू के कहने के अनुसार बेटी सब कुछ करती गई। उसका वीडियो नीलू ने रिकॉर्ड कर लिया। नीलू की हरकत से तंग होकर बेटी ने शादी से इन्कार कर दिया। शादी तोड़ने पर घर के फोन व अन्य लोगों के व्हाट्सएप ग्रुप पर बेटी का अश्लील वीडियो वायरल किया।
युवक परिवार को धमकी दे रहा है कि शादी कर दो वरना वीडियो वायरल करता रहेगा और दूसरी जगह भी शादी नहीं होने देगा। नीलू के भाई कुलदीप, बहन आशा, पिता नत्थू व बहनोई गिरिजाशंकर से शिकायत की। कोतवाल संतोष सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
खबरें और भी हैं
बलिया में टीम ने रुकवाया बाल विवाह, परिजनों से लिखित घोषणा-पत्र लिया
By Parakh Khabar
Latest News
25 Oct 2026 13:31:03
कानपुर। सजेती थाना क्षेत्र के पुराऊपुर गांव में बच्चों के बीच हुआ विवाद बड़ों तक पहुंच गया। कहासुनी के दौरान...
स्पेशल स्टोरी
25 Jun 2026 08:16:44
भारत विश्व के सबसे युवा देशों में शामिल है। देश की बड़ी आबादी 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
