Fatehpur News: बेसिक शिक्षक और छात्रा के बीच प्रेम-प्रसंग, हुआ कुछ ऐसा... दोनों ने चुनी मौत की राह

UP News : यूपी के फतेहपुर से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां प्रेमिका के साथ एक परिषदीय शिक्षक ने जहर खा लिया। दोनों की मौत हो गई। शव शिक्षक के किराए के कमरे में मिले। दोनों अलग-अलग जाति के थे। पुलिस ने प्रेम-प्रसंग में आत्मघाती कदम उठाए जाने की आशंका जताई है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही सटीक वजह सामने आएगी। हालांकि दोनों के परिजनों ने प्रेम-प्रसंग की जानकारी से इन्कार किया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, किशनपुर नगर पंचायत के नई बस्ती मोहल्ला निवासी नवनीत सोनकर (30) खागा कस्बे के विजय नगर मोहल्ले में किराये पर रहते थे। 2019 में हसवा विकास खंड के खैदीपुर परिषदीय विद्यालय में बतौर शिक्षक नियुक्त नवनीत रविवार की शाम बाइक से एक युवती को कमरे पर लेकर आया। सोमवार सुबह दूसरे किराएदारों ने नवनीत के कमरे में देर तक कोई हलचल न देखकर दरवाजा खोला, तो नवनीत और युवती के शव पड़े मिले। कमरे में उल्टी और सल्फास की दो पुड़िया मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को बाहर निकाला।

युवती की पहचान असोथर थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी के रूप में की गई। पुलिस ने युवती के परिजनों को घटना की सूचना दी। कुछ ही देर बाद युवती के पिता व अन्य परिजन खागा पहुंच गए। बताया जा रहा है कि शिक्षक की नियुक्ति के बाद युवती से मुलाकात हुई और दोनों प्रेम करने लगे। इंस्पेक्टर तेज बहादुर सिंह का कहना है कि पूछताछ में दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग की बात सामने आ रही है। किसी कारण के चलते दोनों ने यह कदम उठाया है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।

उधर, युवती के पिता ने बताया कि बेटी बीए तृतीय वर्ष की छात्रा थी। हसवां के डिग्री कालेज में पढ़ती थी। शिक्षक नवनीत सोनकर गांव के सरकारी विद्यालय में शिक्षक था। पिता ने बताया कि बेटी शनिवार दोपहर को घर से किसी परीक्षा देने की बात कहकर फतेहपुर के लिए निकली थी। उसने किसी परीक्षा का फार्म डाला था, परीक्षा शनिवार थी। इसके बाद वह शाम तक घर नहीं लौटी। उसकी खोजबीन नहीं कर रहे थे, क्योंकि फतेहपुर में रिश्तेदार रहते हैं और ऐसा लगा कि वह वहीं रात होने पर रुक गई होगी। वह पहले भी वहां कई बार रुक चुकी थी।

परिजन बोले, खुदकशी क्यों कर ली, शादी ही कर लेते
कोतवाली में मृतकों के परिजनों ने कहा कि दोनों बालिग थे। उनके बीच प्रेम-प्रसंग था तो दोनों शादी कर लेते। ऐसा कदम उठाने की क्या जरूरत पड़ी। मृतक युवती का एक भाई गैर प्रांत में रहता है। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है पिता खेती-किसानी करते हैं। वहीं नवनीत सोनकर चार भाइयों में चौथे नंबर पर था। उसके तीन बड़े भाई अवधेश, अर्जुन, नकुल हैं।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: सड़क हादसे में घायल युवा मोटर मैकेनिक की वाराणसी में मौत, परिवार में मचा कोहराम बलिया: सड़क हादसे में घायल युवा मोटर मैकेनिक की वाराणसी में मौत, परिवार में मचा कोहराम
बलिया: सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवा मोटर मैकेनिक की वाराणसी ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत...
रामराज कॉटन ने ‘पंचा’ लॉन्च कर ओडिशा की संथाली बुनाई परंपरा को दिया नया जीवन
सोनी सब के ‘यादें’ में हुईं दिग्गज अभिनेत्री उषा बचानी की एंट्री, निभाएंगी ‘आई साहेब’ का किरदार
स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार ला रहे हैं ‘इंडिया के टॉप 1%’, अनिल कपूर करेंगे होस्ट; 5 सितंबर से होगा प्रीमियर
कॉयू ने अहमदाबाद में खोला फ्लैगशिप फैशन डेस्टिनेशन, अब फैशन शॉपिंग का मिलेगा नया अनुभव
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.