- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- फतेहपुर
- फ़तेहपुर: स्वास्थ्य विभाग ने शांति मिशन हॉस्पिटल को बंद कर दिया है.
फ़तेहपुर: स्वास्थ्य विभाग ने शांति मिशन हॉस्पिटल को बंद कर दिया है.
फतेहपुर । शहर क्षेत्र के शगुन हॉस्पिटल में हुई नवजात शिशु की मौत के बाद जिले का स्वास्थ्य महकमा नींद से जाग गया। जिसने शगुन हॉस्पिटल पर कार्रवाई के बाद अभियान चला जिले में अवैध रूप से संचालित किए जा रहे फर्जी अस्पतालों के खिलाफ अभियान का आगाज भी शुरू कर दिया।
हालांकि अस्पताल संचालक टीम की छापेमारी की पूर्व सूचना मिलने की वजह से टीम के पहुंचने के पहले ही मौके से फरार हो गया। अस्पताल के खिलाफ की गई सीजिंग कार्यवाही से अस्पताल कर्मियों समेत जिले में अन्य अवैध रूप से संचालित किए जा रहे अस्पताल संचालकों में हड़कम्प मचा रहा। अधिकांश अस्पताल संचालक टीम की कार्यवाही से बचने के लिए अस्पताल में ताले डाल फरार हो गये। हालांकि ऐसी कार्रवाई ऊंट के मुंह में जीरा जैसी है। जिले तो दूर महज शहर क्षेत्र में लगभग आधा सैकड़ा फर्जी व मानक विहीन अस्पताल संचालित हो रहे हैं जो विभागीय कृपा से फल फूल रहे हैं। जहां बिना किसी की मौत हुए स्वास्थ्य विभाग जागता नहीं है। ऐसी मौत की दुकानों को संचालित करवाने में विभाग की ही भूमिका रहती है !
