परिषदीय शिक्षिका ने उठाया खौफनाक कदम

Deoria News : घरेलू विवाद में गौरीबाजार की एक शिक्षिका किराए की मकान में फंदे से लटककर जान दे दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिक्षिका की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गौरीबाजार के गुड़री निवासी प्रज्ञा मल्ल (35) पत्नी सुजीत मल्ल प्राथमिक विद्यालय नरायनपुर तिवारी में सहायक अध्यापिका थी। सात साल पहले उनकी सहायक ध्यापक पद पर नियुक्ति हुई थी।

करीब 10 दिन पहले रामपुर चौराहे पर क्वार्टर ली थी। वह मकान के दूसरी मंजिल के कमरे में दरवाजा बंद कर कपड़े के फंदे लटक गई। कुछ देर बाद मासूम बेटे के साथ पहुंचे पति ने आवाज लगाई। भीतर से आवाज नहीं आने पर परेशान हो उठा। आसपास के लोगों को बुलाकर दरवाजा खोला तो पत्नी फंदे से लटकी मिली। आनन-फानन में शिक्षिका को लेकर सीएचसी पहुंचा। चिकित्सकों ने शिक्षिका को मृत घोषित कर दिया। शिक्षिका की नियुक्ति 2016 में गौरीबाजार के नरायनपुर तिवारी में हुई थी। शिक्षिका प्रज्ञा मल्ल के दो संतानों में पुत्री जागृति 14 तथा पुत्र अखंड 9 वर्ष है। शिक्षिका की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। उधर, शिक्षिका की मौत से बेसिक शिक्षकों में शोक की लहर दौड़ गई।

शिक्षिका के आत्मघाती कदम पर उठे सवाल

एक पढ़े-लिखे सभ्य समाज में आत्महत्या जैसा कदम स्वीकार्य नहीं। आखिर ऐसी स्थिति-परिस्थिति क्यों बन रही। गौरी बाजार के प्राथमिक विद्यालय नरायनपुर तिवारी में सात वर्ष से तैनात शिक्षिका द्वारा उठाए गए आत्मघाती कदम ने कई ऐसे सवालों को जन्म दे दिया है। घरेलू विवाद, दरकते पारिवारिक रिश्ते, मानसिक स्तर, आवेश, स्थिति-परिस्थिति आखिर कौन जिम्मेदार है। मृतक सहायक शिक्षिका प्रज्ञा मल्ल का घर गुड़री उनके विद्यालय से महज सात किलोमीटर दूर है। फिर भी घटना से 10 दिन पूर्व गौरी बाजार में किराए के मकान में पति व दो बच्चों के साथ वे रहने लगीं। विद्यालय यहीं से उनका आना-जाना शुरू हुआ था।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: जनसुनवाई में दिव्यांग की फरियाद पर डीएम ने तत्काल दिलाई ट्राईसाइकिल बलिया: जनसुनवाई में दिव्यांग की फरियाद पर डीएम ने तत्काल दिलाई ट्राईसाइकिल
बलिया: जनसुनवाई के दौरान अपनी समस्या लेकर पहुंचे दिव्यांग व्यक्ति की फरियाद पर जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने तत्काल संज्ञान लेते...
बलिया: घर के कमरे में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
बलिया: एसपी ने 10 थाना प्रभारियों का किया तबादला, कई थानों में बदले प्रभारी
बलिया: मड़ुआ के आटे की रोटी खाने से करीब 45 महिलाएं बीमार, डीएम ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल
बलिया: मडुआ के आटे से बनी लिट्टी-रोटी खाने के बाद बिगड़ी तबीयत, एक दर्जन से अधिक लोग बीमार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.