- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- चित्रकूट
- फंदे पर पत्नी को लटका देख सिपाही ने सरकारी राइफल से खुद को उड़ाया
फंदे पर पत्नी को लटका देख सिपाही ने सरकारी राइफल से खुद को उड़ाया
On
UP News : उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले से दिल को झकझोर देने वाली खबर आई है। मामला रैपुरा थाना क्षेत्र के देवकली गांव का है, जहां पत्नी के सुसाइड के 1 घंटे बाद सिपाही पति ने जान दे दी। सोमवार देर रात पहले पत्नी ने फांसी लगाई। शव फंदे पर लटका देख सिपाही पति राइफल लेकर घर से निकाला। घरवालों से कहा कि पुलिस को सूचना देने जा रहा हूं। वहीं से चुनाव ड्यूटी पर चला जाऊंगा। 100 मीटर दूर जाने पर उसने गर्दन से राइफल सटाई और ट्रिगर दबा दिया। बुलेट उसके सिर को चीरते हुए निकल गई, जिससे उसकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि मयंक (32) GRP में सिपाही थे। मयंक की तैनाती झांसी में थी। इस समय उसकी ड्यूटी चुनाव में लगी थी। मयंक की शादी 4 साल पहले कुसुम (26) से हुई थी। दोनों का 3 साल का बेटा भी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मयंक के चचेरे भाई प्रधान प्रवीण कुमार ने बताया मयंक बिजनौर में मतदान कराने के बाद 21 अप्रैल को घर आया था। 22 अप्रैल की रात को उसका कुसुम से किसी बात को लेकर तकझक हुआ था।
प्रवीण ने बताया रात करीब 11 बजे मयंक छत पर सो गया। कुसुम कमरे में थी। रात में मयंक की नींद खुली तो पानी का बोतल फ्रिज से निकालने के लिए कमरे में गया। यहां उसने देखा कि पत्नी पंखे के कुंडे के सहारे लटकी हुई थी। यह देखते ही मयंक ने शोर मचाया। शोर सुनकर हम लोग पहुंच गए। शव को उतारा गया। मयंक हम लोगों से कहने लगा कि पत्नी ने सुसाइड किया है। इसकी सूचना रैपुरा थाने में देने जा रहा हूं। वहीं से चुनावी ड्यूटी पर गाजियाबाद निकल जाऊंगा।
उसे रोका गया, मगर वह नहीं माना। उसने राइफल ली और बाइक से निकल गया। 100 मीटर दूर पर मेरा घर है। मेरे घर के सामने मयंक ने बाइक रोकी और राइफल से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर हम लोग पहुंचे, तो वह जमीन पर लहूलुहान हालत में पड़ा हुआ था। मयंक के सुसाइड की सूचना पुलिस को दी गई। थाने की पुलिस और एसपी एके सिंह मौके पर पहुंचे। फील्ड यूनिट भी मौके पर पहुंची। मयंक और उसकी पत्नी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। इसके साथ ही परिवार वालों से पूछताछ की।.
खबरें और भी हैं
Latest News
06 Oct 2026 14:58:05
बलिया: जनसुनवाई के दौरान अपनी समस्या लेकर पहुंचे दिव्यांग व्यक्ति की फरियाद पर जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने तत्काल संज्ञान लेते...
स्पेशल स्टोरी
25 Jun 2026 08:16:44
भारत विश्व के सबसे युवा देशों में शामिल है। देश की बड़ी आबादी 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
