- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- चंदौली
- संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, पति हिरासत में, पुलिस कर रही जांच
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, पति हिरासत में, पुलिस कर रही जांच
चंदौली: जिले के सैयदराजा थाना क्षेत्र के दुधारी गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही सीओ सदर राजेश कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही, पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है।
पति-पत्नी में चल रहा था विवाद
मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर लगाए गंभीर आरोप
मृतका के चाचा जितेंद्र चौहान ने आरोप लगाया कि खुशबू की मौत रात में ही हो गई थी, लेकिन ससुराल पक्ष ने इस बारे में मायके वालों को कोई सूचना नहीं दी। उन्होंने यह भी बताया कि खुशबू के गले पर तार के निशान मिले हैं, जिससे मामला और संदिग्ध लग रहा है।
मां ने पुलिस से की न्याय की मांग
मृतका की मां सविता देवी ने भी मौत को संदिग्ध बताया और पुलिस को तहरीर देकर गहन जांच और न्याय की मांग की।
सीओ सदर राजेश कुमार राय ने बताया कि विवाहिता का शव उसके कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी और जांच जारी है।
