बस्ती में राष्ट्रीय शोषित समाज पाटी नेताओं का जमावड़ा 31 को

बस्ती - राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के सांगठनिक विस्तार हेतु मण्डल स्तरीय बैठक 31 मार्च (रविवार) को होगी। पार्टी के वरिष्ठ नेता जीतेन्द्र पाल ने उक्त जानकारी देते हुये बताया कि 31 मार्च को दिन में 11.00 बजे बरगदवा स्थित एक मैरेज हाल में प्रस्तावित है। इसमें प्रदेश स्तर के नेता मौजूद रहेंगे और सांगठनिक विस्तार को लेकर अपनी राय रखेंगे।

उन्होने पार्टी के नेताओं और समर्थकों से बैठक में पहुचकर अपना महत्वपूर्ण योगदान देने की अपील किया है। जीतेन्द्र पाल ने कहा देश का राजनीतिक परिदृश्य बड़ी तेजी से बदल रहा है। लोकतांत्रिक परंपरायें टूट रही हैं और तानाशाही को बढ़ावा मिल रहा है। ऐसे में हर युवा को अपनी विचारधारा के अनुसार आगे आकर समान विचारधारा वाले दलों को ताकत देनी चाहिये।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.