Bareilly News: नुमाइश के बाहर युवतियों के दो गुटों में मारपीट, 20 मिनट तक चला हंगामा; वीडियो वायरल

बरेली : विशप मंडल नुमाइश के बाहर रविवार रात युवतियों के दो गुटों के बीच हुए विवाद ने जमकर हंगामे का रूप ले लिया। झूला झूलने को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट और धक्का-मुक्की में बदल गई। करीब 20 मिनट तक चले हंगामे के दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नुमाइश परिसर में झूला झूलने को लेकर कुछ युवतियों और एक परिवार के युवक के बीच विवाद शुरू हुआ था। शुरुआत में मामला मामूली कहासुनी तक सीमित था, लेकिन कुछ ही देर में दोनों पक्ष नुमाइश गेट के बाहर आमने-सामने आ गए।

यह भी पढ़े - Bareilly News: इंडिया गठबंधन की बैठक पर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी का सवाल, राहुल गांधी को दी राजनीतिक सलाह

बताया जाता है कि तीन युवतियों ने युवक को घेर लिया और उसके साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी। इसी दौरान एक युवती ने युवक का गला पकड़ लिया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर बहस और मारपीट होने लगी।

हंगामे को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौके पर रुक गए, जिससे कुछ समय के लिए अव्यवस्था की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया।

इस दौरान मौजूद लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवतियों और युवक के बीच तीखी बहस और धक्का-मुक्की स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि पुलिस को घटना की सूचना मिली थी और तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। उन्होंने कहा कि यदि किसी पक्ष की ओर से शिकायत प्राप्त होती है या जांच के दौरान कोई आपराधिक तथ्य सामने आता है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

Bareilly News:  इंडिया गठबंधन की बैठक पर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी का सवाल, राहुल गांधी को दी राजनीतिक सलाह Bareilly News: इंडिया गठबंधन की बैठक पर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी का सवाल, राहुल गांधी को दी राजनीतिक सलाह
बरेली : ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने दिल्ली में आयोजित इंडिया गठबंधन की बैठक...
सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा: आंधी में पीपल का पेड़ घर पर गिरा, मां समेत चार बच्चों की मौत
Lucknow News: गुमशुदा नाबालिगों के मामलों पर हाईकोर्ट सख्त, लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट से मांगी विस्तृत रिपोर्ट
Ballia News: जनगणना कार्य में लापरवाही पर सहायक अध्यापक निलंबित, बीएसए ने बैठाई जांच
परीक्षा देने जा रही युवतियों से छेड़छाड़ का आरोप, मुठभेड़ के बाद ऑटो चालक गिरफ्तार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.