Bareilly News: छेड़छाड़ के आरोपी युवक की मौत, लड़की के परिवार पर भाई ने लगाया जादू-टोना का आरोप

Bareilly News : बरेली से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। छेड़छाड़ के आरोपी युवक की मौत हो गई। मृतक के भाई ने लड़की के परिजनों पर जादू-टोना कराकर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। इस पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।   

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, थाना फरीदपुर के एक गांव के रहने वाले 23 वर्षीय सोनू की मौत के बाद शव पोस्टमार्टम को लाया गया। उसके भाई सचिन ने बताया कि सोनू एक साल पहले गांव के ही रहने वाली एक लड़की को प्रेम प्रसंग के चलते साथ ले गया था। इसके चलते लड़की के पिता ने छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराकर उसके भाई को जेल करा दी थी।

यह भी पढ़े - Ballia News: डीएम और एसपी ने चितबड़ागांव थाने में सुनीं जनशिकायतें

आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष ने सोनू पर ऊपरी चक्कर भी करवा दिया था। इसके चलते वह बीमार चल रहा था। बरेली के कई अस्पतालों में उसका इलाज कराया। इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। सचिन ने भाई की मौत पर हत्या का आरोप लगाया। इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आगे की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Edited By: Parakh Khabar

खबरें और भी हैं

स्पेशल स्टोरी

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.