Bareilly News: PCS की तैयारी रहे युवक का पेड़ पर निर्वस्त्र लटका मिला शव, हत्या की आशंका

DEMO IMAGE

बरेली: पीसीएस की तैयारी ओर रहे एक युवक का शव उसके गांव से कुछ दूर खेत में नग्न अवस्था में पेड़ पर लटका मिला। उसका बैग पास ही सरसों के खेत में पड़ा हुआ था। जिसमें एक सुसाइड नोट भी मिला। उसके गले मे प्लास्टिक की रस्सी बंधी हुई थी। दोनों पैर जमीन से लगे हुए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने गहनता से छानबीन की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने हत्या के बाद शव लटकाए जाने की आशंका जताई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

हाफिजगंज थाना क्षेत्र के परेवा कुर्मियान गांव के रहने वाले चंद्रपाल गंगवार का बेटा लक्ष्मण प्रसाद दिल्ली में रहकर पीसीएस की तैयारी कर रहा था। चंद्रपाल ने बताया कि बुधवार शाम को उनके नंबर पर बेटे लक्ष्मण ने फोन किया और उसने बताया कि वह घर आना चाहता है, उसके रुपए खत्म हो गए। 

चंद्रपाल ने उसके खाते में 1500 रुपये भेज दिए। रात को दस बजे उनके पास लक्ष्मण ने कॉल कर बताया कि उसे कुछ लोगों ने पकड़ लिया है। इसके बाद कॉल कट गई। बेटे की बात सुनकर पिता समेत परिवार के सभी लोग परेशान हो गए। चंद्रपाल ने ग्राम प्रधान को पूरा मामला बताया। ये लोग सुबह दिल्ली जाने वाले थे। इसी दौरान किसी ने सूचना दी कि लक्ष्मण का शव गांव काशी धरमपुर के खेत में पेड़ पर लटका है।

इसकी सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। शव को देखकर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर छानबीन की। सरसों के खेत में युवक का बैग और कपड़े मिले। एक कॉपी में सुसाइड नोट भी लिखा हुआ है, जिससे युवक की मौत की गुत्थी उलझ गई है। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.