Bareilly News: दबंगों ने युवक को लाठी डंडों से पीटा, भागकर बचाई अपनी जान

बरेली। शादी समारोह में शामिल होने जा रहे युवक को दबंगों ने घेर लिया और जंगल में ले जाकर उसके साथ जमकर मारपीट की। किसी तरह अपनी जान बचाकर वह उनके कब्जे से छूटकर भाग आया और घटना के बारे में पुलिस को बताया। पुलिस ने युवक का मेडिकल कराकर तहरीर के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

थाना सुभाष नगर के तिलक कॉलोनी के रहने वाले 20 वर्षीय कैलाश ने बताया कल देर रात शादी में शामिल होकर घर को जा रहा था। तभी रात में दबंगों ने उसे घेर लिया। जंगल में ले जाकर उसके साथ लाठी डंडों से मारपीट की। किसी तरह उसने भागकर अपनी जान बचाई और इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पीड़ित ने इसकी थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस युवकों की तलाश में जुटी है।

यह भी पढ़े - मानदेय बढ़ोतरी पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित

खबरें और भी हैं

Latest News

UPSC Result : बाराबंकी के दो बेटों ने बढ़ाया मान, पहले प्रयास में अभिजीत को 294वीं रैंक, अनुपम बने IRS UPSC Result : बाराबंकी के दो बेटों ने बढ़ाया मान, पहले प्रयास में अभिजीत को 294वीं रैंक, अनुपम बने IRS
बाराबंकी : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में बाराबंकी के दो होनहारों ने शानदार सफलता हासिल...
BCDA का ऐलान—जनस्वास्थ्य से कोई समझौता नहीं, PACS को औषधि लाइसेंस देने के प्रस्ताव का कड़ा विरोध
यूनेस्को के वर्ल्ड इंजीनियरिंग डे 2026 के लिए अदाणी ग्रुप बना आधिकारिक पार्टनर
राजनीतिक रणनीतिकार डॉ. अतुल मलिकराम को मिला ‘कार्बन फुटप्रिंट/जीएचजी अकाउंटिंग’ सर्टिफिकेशन
क्या अन्विता पूरी कर पाएगी अदालत की तीनों शर्तें और जीत पाएगी भाई-बहनों की कस्टडी? जानिए ‘इत्ती सी खुशी’ में
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.