Bareilly News: भ्रष्टाचार निरोधक टीम ने रिश्वतखोरी के मामले में एसडीओ गौरव शर्मा को हिरासत में लिया है और निलंबित कर दिया है

बरेली। शाहदाना उपकेंद्र में रिश्वत लेने के मामले में एसडीओ गौरव शर्मा को एमडी भवानी सिंह खंगारौत ने निलंबित कर दिया गया। उन्हें मुख्य अभियंता कार्यालय से अटैच किया गया है।

एंटी करप्शन की टीम ने 23 फरवरी में शाहदाना उपकेंद्र पर तैनात संविदा कर्मचारी अरविंद कुमार को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में कर्मचारी ने बताया कि था कि एसडीओ गौरव शर्मा के कहने पर उसने रिश्वत ली थी। उसके बाद एंटी करप्शन की तरफ से शहर कोतवाली में संविदा कर्मचारी और एसडीओ के खिलाफ भी नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 

यह भी पढ़े - UP News : राज्यकर्मियों के अवकाश का ब्योरा 25 मार्च तक मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य

पूरे मामले की रिपोर्ट मुख्य अभियंता ने पावर कारपोरेशन के एमडी को भेजी थी। जिसके बाद अब एमडी ने एसडीओ को निलंबित कर दिया है। घटना के बाद से ही एसडीओ बिना सूचना दिए फरार चल रहे थे। हालांकि अधिकारियों ने शाहदाना उपकेंद्र पर एसडीओ अभिषेक को चार्ज देकर गौरव शर्मा को शाहजहांपुर अटैच कर दिया था, लेकिन वह लगातार गैर हाजिर चल रहे थे।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.