आज चलेंगी 19 स्पेशल ट्रेनें, 9 बरेली में भी रुकेंगी, जान लें आपके यहां से कितने बजे गुजरेंगी?

बरेली : पूर्वोत्तर रेलवे ने सोमवार को 19 स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इनमें नौ ट्रेनों का ठहराव बरेली में भी होगा। दो ट्रेनें इज्जतनगर स्टेशन पर भी रुकेंगी।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 25 नवंबर को लालकुआं से दोपहर तीन बजे चलकर स्पेशल ट्रेन 05055 इज्जतनगर स्टेशन पर शाम 4.55 बजे आएगी और भोजीपुरा, पीलीभीत, पूरनपुर, खीरी होते हुए दूसरे दिन सुबह 10 बजे वाराणसी सिटी पहुचेंगी। इसके अलावा टनकपुर से शाम 6:25 बजे चलकर स्पेशल ट्रेन 05097 रात 8:25 बजे इज्जतनगर और 9:25 बजे बरेली जंक्शन आएगी। यहां से चंदौसी, मुरादाबाद, दिल्ली होते हुए दूसरे दिन दोपहर 1.35 बजे दौराई पहुंचेगी। आजमगढ़ से दोपहर 1:30 बजे चलकर स्पेशल ट्रेन 04037 रात 12:40 बजे बरेली आएगी और सुबह 6:05 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

उन्होंने बताया कि स्पेशल ट्रेन 04497 बलिया से शाम 6:40 बजे चलकर अगले दिन सुबह 8:48 बजे बरेली और दोपहर 2:25 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। गरीबरथ स्पेशल 04038 पुरानी दिल्ली से शाम 7:10 बजे चलकर रात 12 बजे बरेली पहुंचेगी और सुबह 11:30 बजे आजमगढ़ पहुंचेगी। 04498 आनंद विहार टर्मिनल से शाम 7:30 बजे चलकर रात 12 बजे बरेली आएगी और दोपहर 1:30 बजे बलिया पहुंचेगी। 

04032 आनंद विहार टर्मिनल से सुबह 5:16 बजे चलकर सुबह 11:19 बजे बरेली आएगी और दूसरे दिन सुबह 10:30 बजे सहरसा पहुंचेगी। 04031 सहरसा से शाम 6:18 बजे चलकर दूसरे दिन सुबह 10 बजे बरेली आएगी और दोपहर 4:10 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। 04526 सरहिन्द से सुबह 11:25 बजे चलकर रात 8:40 बजे बरेली आएगी और दूसरे दिन शाम चार बजे सहरसा पहुंचेगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन
बलिया: छठ पूजा के पावन अवसर पर 16 नवंबर को जनपद बलिया में स्थानीय अवकाश घोषित करने की मांग को...
Ballia News: दिवंगत शिक्षक रामप्यारे की पत्नी मीना को मिलेगी 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद, TSCT ने बढ़ाया सहयोग का हाथ
बलिया: मारपीट में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, तीन नामजद आरोपी हिरासत में
बलिया में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से चार वर्षीय बच्ची की मौत, छठ की खुशियां मातम में बदलीं
अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ में घर में आग लगने से क्या गिरधर की जान बचा पाएगी राधा?
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.