बाराबंकी: छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

देवा/बाराबंकी। एक छात्रा से आए दिन छेड़छाड़ करने और मोबाइल पर कॉल करके परेशान करने वाले उसके गांव के ही एक युवक के खिलाफ देवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। देवा कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक छात्रा ने अपने गांव के ही निवासी शिवम यादव पर आरोप लगाया है कि वह उसके साथ आए दिन छेड़खानी करता है। मोबाइल पर कॉल करके परेशान करता रहता है। जिसको लेकर उसके भाई ने शिवम को कई बार समझाया बुझाया भी था, लेकिन इसके बाद भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा। 

बीती 26 नवंबर को जब वह अपने स्कूल से छुट्टी के समय शाम को घर वापस लौट रही थी, तब गांव के बाहर शिवम ने उसकी साइकिल के आगे खड़ा होकर उसे रोक लिया और उससे बात करने का दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर धमकी देता हुआ मौके से चला गया। प्रभारी कोतवाल धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

उत्तर प्रदेश में 496 खंड शिक्षा अधिकारियों का तबादला, निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शासन ने जारी किया आदेश उत्तर प्रदेश में 496 खंड शिक्षा अधिकारियों का तबादला, निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शासन ने जारी किया आदेश
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में निर्वाचन आयोग के निर्देशों के बाद अधिकारियों के तबादलों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम...
बलिया में छठ पर्व के दिन विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या के आरोप में सिपाही पति समेत तीन गिरफ्तार
चितबड़ागांव में पैसे के लेनदेन को लेकर युवक की चाकू मारकर हत्या, दो भाइयों पर आरोप
बांसडीह में सभासद समेत छह लोगों पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज
बांसडीह में दो युवतियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, दो युवकों पर मुकदमा दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.