बलिया: निमंत्रण से लौटते समय कार दुर्घटना में युवक की मौत

बलिया : रसड़ा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अमहर पेट्रोल पंप के पास सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना रविवार देर शाम की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, युवक की मौत पर गांव-घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रोते-बिलखते बुरा हाल हो गया है।

गड़वार थाना क्षेत्र निवासी राजेश वर्मा (25) रसड़ा में निमंत्रण करने गए थे, जहां से गांव लौट रहे थे। अभी राजेश अमहर गांव के पास पहुंचे थे, तभी अचानक सामने आए साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में राजेश गंभीर रूप घायल हो गये। सीएचसी रसड़ा पर प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। उन्हें मऊ ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। वाराणसी ले जाते समय रास्ते में राजेश की मौत हो गई। 

यह भी पढ़े - बलिया: दहेज में 70-80 हजार रुपये की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पांच पर मुकदमा

खबरें और भी हैं

Latest News

उत्तर प्रदेश में 496 खंड शिक्षा अधिकारियों का तबादला, निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शासन ने जारी किया आदेश उत्तर प्रदेश में 496 खंड शिक्षा अधिकारियों का तबादला, निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शासन ने जारी किया आदेश
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में निर्वाचन आयोग के निर्देशों के बाद अधिकारियों के तबादलों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम...
बलिया में छठ पर्व के दिन विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या के आरोप में सिपाही पति समेत तीन गिरफ्तार
चितबड़ागांव में पैसे के लेनदेन को लेकर युवक की चाकू मारकर हत्या, दो भाइयों पर आरोप
बांसडीह में सभासद समेत छह लोगों पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज
बांसडीह में दो युवतियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, दो युवकों पर मुकदमा दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.