बलिया में करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, मचा कोहराम

Ballia News : रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के नागपुर गांव की राजभर बस्ती में करंट की चपेट में आने से रामबली राजभर (46) पुत्र टुनटुन की मौत हो गई। गुरुवार की सुबह हुई घटना से परिवार में कोहराम मच गया।बताया जा रहा है की रामबली अपने घर में मोबाइल चार्ज के लिए प्लग में लगा रहा था, तभी उसकी उंगली नंगा तार से स्पर्श कर गया। इससे रामबली गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन सीएचसी रसड़ा ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.