बलिया: सूचना मिलते ही पुलिस जब सलेमपुर गांव पहुंची तो खौफनाक सच सामने आया.

Ballia News : बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में किसी ने पुलिस को कुएं में शव होने की सूचना दे दी। पुलिस पहुंची तो कुएं में कुछ नहीं मिला, तब राहत की सांस ली। हुआ यूं कि कुएं में शव होने की सूचना किसी ने डायल 112 नंबर को दिया। डायल 112 नंबर की पुलिस ने बांसडीहरोड थानाध्यक्ष अवगत कराया। देखते ही देखते सलेमपुर गांव में पुलिस की भारी भरकम टीम पहुंच गई। एक आदमी को कुएं के अंदर भी उतारा गया, लेकिन कुछ नहीं मिला। इस संबंध में बांसडीहरोड थानाध्यक्ष ने बताया कि जिसने भी इस तरह की भ्रामक सूचना दी, उसको बख्शा नहीं जाएगा।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.