कार्तिक पूर्णिमा स्नान : बलिया में दो श्रद्धालु महिलाओं की मौत

बांसडीह, बलिया : कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने जा रही दो महिलाए सहतवार रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पर चढ़ने की दौरान गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगो ने दोनों महिलाओं को बांसडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों महिलाओं को मृत घोषित कर दिया।

सहतवार रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की सुबह गंगा स्नान करने जाने वाली महिलाओं की काफी भीड़ लगी हुई थी। सहतवार स्टेशन पर इन्टरसिटी एक्सप्रेस में सवार होने के लिए अन्य महिलाओं झुंड के साथ मनियर/खेज़ुरी थाना क्षेत्र के हथौंज निवासी 35 वर्षीय ममता देवी पत्नी गुड्डू राजभर और सहतवार थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के पास बाबा के डेरा निवासी 45 वर्षीय सुमन राजभर पत्नी लक्ष्मण राजभर इस हादसे में घायल हो गई। घटना कैसे हुई, कुछ स्पष्ट नहीं है। बताया जा रहा है कि दोनों महिलाओं के सिर में गंभीर चोट बताई जा रही है। ममता अपने ससुराल से मायके सहतवार आई हुईं थी। वह सुबह अपने मां के साथ गंगा स्नान करने बलिया जा रही थी।

यह भी पढ़े - बलिया: शादी तय होने पर युवती को AI से बनी अश्लील तस्वीरें भेजकर परेशान करने का आरोप, युवक पर मुकदमा दर्ज

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन
बलिया: छठ पूजा के पावन अवसर पर 16 नवंबर को जनपद बलिया में स्थानीय अवकाश घोषित करने की मांग को...
Ballia News: दिवंगत शिक्षक रामप्यारे की पत्नी मीना को मिलेगी 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद, TSCT ने बढ़ाया सहयोग का हाथ
बलिया: मारपीट में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, तीन नामजद आरोपी हिरासत में
बलिया में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से चार वर्षीय बच्ची की मौत, छठ की खुशियां मातम में बदलीं
अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ में घर में आग लगने से क्या गिरधर की जान बचा पाएगी राधा?
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.