तीन युवक मिलकर करते थे चोरी, बलिया पुलिस के हत्थे चढ़े दो ; दो बाइकें बरामद

Ballia News : पुलिस अधीक्षक एस. आनन्द के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दोकटी पुलिस को कोड़हरा ढाला पर सफलता मिली है।पुलिस टीम ने चोरी की दो बाइकों के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से तमंचा मय कारतूस .315 बोर व एक चाकू बरामद बरामद हुआ है।

पुलिस टीम कोड़हरा ढाला पर चेकिंग कर रही थी, तभी मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम कृष्णानगर ढाला पर पहुंची, जिसे देख ढाले पर खड़े दो व्यक्ति (जिनके पास दो मोटरसाइकिलें थी) भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा मौके पर ही घेर कर दोनों को पकड़ लिया गया।

यह भी पढ़े - बलिया में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, नौ घंटे बाद उतरा; मुकदमों में कार्रवाई की मांग को लेकर किया हाईवोल्टेज ड्रामा

दोनो ने अपना नाम नियाज अंसारी पुत्र आस मोहम्मद (निवासी रकबा टोला थाना बैरिया जनपद बलिया) व बबलू अली पुत्र शहाबुद्दीन (निवासी बैरिया, धर्म टाकिज के पास, थाना बैरिया जनपद बलिया) बताया। जामा तलाशी में अभियुक्त नियाज अंसारी के पास से एक तमंचा 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। वहीं, बबलू अली के कब्जे से एक नाजायज चाकू बरामद हुआ।

उनके कब्जे से 02 चोरी की मोटरसाईकिल हीरो स्पेलेण्डर प्लस व एचएफ डीलक्स बरामद हुयी। पूछताछ में बताया कि हमलोग दोकटी के रहने वाले सूरज सोनी पुत्र परमात्मा सोनी तीनो लोग मिलकर गाड़ियो की चोरी करते हैं तथा उनके नम्बर प्लेट बदल कर बेच देते हैं। आज चोरी की दो गाड़ियो को बेचने जा रहे थे, लेकिन पकड़ लिये गये। बरामदगी के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने चालान न्यायालय कर दिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक जय प्रकाश, हेड कां. समर सिंह व कमल प्रकाश सिंह तथा कां. लव कुमार शामिल रहे। 

खबरें और भी हैं

Latest News

‘यादें’ में डॉ. सृष्टि की शादी की तैयारियों के बीच नया ट्विस्ट, प्यार और करियर के बीच फंसेगी कहानी ‘यादें’ में डॉ. सृष्टि की शादी की तैयारियों के बीच नया ट्विस्ट, प्यार और करियर के बीच फंसेगी कहानी
मुंबई, अगस्त 2026। सोनी सब का शो ‘यादें’ अपने हास्य, भावनात्मक पलों और जेबीएमएमसी अस्पताल की दिलचस्प मेडिकल कहानियों के...
भोपाल में नया शोरूम लॉन्च, नोल्टे कुचेन ने मध्य भारत में बढ़ाई अपनी पहुंच
बलिया में गंगा-घाघरा का बढ़ा जलस्तर, कई इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी; कटान से पलायन को मजबूर ग्रामीण
Ballia News : बलिया में गंगा में डूबे युवक का शव दूसरे दिन बरामद, तैरकर नदी पार करते समय हुआ था हादसा
बलिया में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, नौ घंटे बाद उतरा; मुकदमों में कार्रवाई की मांग को लेकर किया हाईवोल्टेज ड्रामा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.