निरीक्षण में बंद मिले तीन स्कूल, बलिया बीएसए ने सभी कार्मिकों को किया तलब

Ballia News : विभागीय कार्यक्रमों की प्रगति का अनुश्रवण एवं विद्यालयों के नियमित निरीक्षण के दौरान शिक्षा क्षेत्र बेलहरी का प्रावि पियरौटा पश्चिमी, दुबहड़ का प्रावि छाता नं. एक तथा बेरूआरबारी का प्रावि जानपुर स्कूल समय में बंद पाया गया है, जिनका विवरण प्रेरणा पोर्टल पर अंकित है।

बीएसए ने बताया कि विद्यालय का स्कूल समय में बंद पाया जाना, वहां पर कार्यरत प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक, शिक्षामित्र, अनुदेशक एवं समस्त कर्मचारियों की अनुशासनहीनता, उच्चाधिकारी के आदेशों/ निर्देशों की अवहलेना तथा सौपे गये कार्यों एवं दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही को प्रदर्शित करता है। सम्बंधित विद्यालयों में कार्यरत समस्त कार्मिकों का वेतन/मानदेय की कटौती 'नो वर्क नो पे' के आधार किया गया है। साथ ही सम्बन्धित कार्मिकों को अपने-अपने स्पष्टीकरण के साथ 18.11.2024 को अपरान्ह 03:00 बजे सुसंगत साक्ष्यों सहित अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में सुनवाई हेतु उपस्थित होने के लिए निर्देशित किया गया है। 

यह भी पढ़े - बलिया: शादी तय होने पर युवती को AI से बनी अश्लील तस्वीरें भेजकर परेशान करने का आरोप, युवक पर मुकदमा दर्ज

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन
बलिया: छठ पूजा के पावन अवसर पर 16 नवंबर को जनपद बलिया में स्थानीय अवकाश घोषित करने की मांग को...
Ballia News: दिवंगत शिक्षक रामप्यारे की पत्नी मीना को मिलेगी 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद, TSCT ने बढ़ाया सहयोग का हाथ
बलिया: मारपीट में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, तीन नामजद आरोपी हिरासत में
बलिया में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से चार वर्षीय बच्ची की मौत, छठ की खुशियां मातम में बदलीं
अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ में घर में आग लगने से क्या गिरधर की जान बचा पाएगी राधा?
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.