अवैध शराब की बिक्री और निष्कर्षण के खिलाफ कुछ यूं चली बलिया पुलिस की छापेमारी

बलिया : पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर के निर्देशन में अवैध शराब की बिक्री/निष्कर्षण व अन्य मादक पदार्थो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सिकन्दरपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। प्रभारी निरीक्षक विकास चन्द पाण्डेय मय पुलिस फोर्स ने लिलकर दियरा नदी के किनारे व नदी में बने टापू के आसपास क्षेत्र में छापेमारी की।

इस दौरान अवैध कच्ची देशी शराब बनाने के उपकरण, लहन, नौसादर, फिटकिरी आदि सामाग्री के अलावा लगभग 1600/- लीटर लहन को नष्ट किया गया।  मौके पर कोई भी शराब बनाने वाला व्यक्ति मौजूद नहीं मिला। टीम में प्रभारी निरीक्षक विकास चन्द पाण्डेय, हेड कां. दिनेश कुमार सिंह, कां. अमित कुमार, अनिल यादव, कृष्णा चौधरी व गिरजाशंकर यादव शामिल रहे। 

यह भी पढ़े - Ballia News: हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, दो बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन
बलिया: छठ पूजा के पावन अवसर पर 16 नवंबर को जनपद बलिया में स्थानीय अवकाश घोषित करने की मांग को...
Ballia News: दिवंगत शिक्षक रामप्यारे की पत्नी मीना को मिलेगी 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद, TSCT ने बढ़ाया सहयोग का हाथ
बलिया: मारपीट में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, तीन नामजद आरोपी हिरासत में
बलिया में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से चार वर्षीय बच्ची की मौत, छठ की खुशियां मातम में बदलीं
अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ में घर में आग लगने से क्या गिरधर की जान बचा पाएगी राधा?
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.