बलिया में चोरों ने खंगाला वरिष्ठ अधिवक्ता घर, जांच में जुटी पुलिस

बलिया : बांसडीह तहसील के वरिष्ठ अधिवक्ता कस्बा के पश्चिम टोला मुहल्ला निवासी राजेंद्र प्रताप मिश्र के घर का चोरों ने ताला तोड़कर चार लाख रूपया से अधिक का सामान चुरा ले गए हैं। अधिवक्ता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच कर जानकारी लिया।               

कस्बा के वार्ड नम्बर तीन निवासी राजेंद्र मिश्र एक सप्ताह से सपरिवार अपने बेटा के यहां नोएडा गये थे। शुक्रवार की सायं घर पंहुचे तथा ताला खोलकर कमरों में पंहुचे तो सभी कमरो का ताला टूटा था। चोर पीछे से छत पर जाकर टाइल्स तोड़कर अंदर चले गए थे। चोरो ने तीन आलमारी तोड़कर बीस हजार नगद के साथ ही सोना का एक जोड़ी झुमका, तीन अंगूठी, एक चेन, तीन टप्स, एक मंगलसूत्र, दो किलो चांदी के गहना, डिनर सेट, कपड़ा आदि सामान चुरा ले गए हैं। चोरो ने घर के सभी कमरो का ताला तोड़कर पूरे घर से कीमती सभी सामान चुरा ले गए हैं। घटना की सूचना पर पहुंचे कस्बा चौकी इंचार्ज व अन्य पुलिस के जवानों ने छानबीन किया।

यह भी पढ़े - बलिया: दहेज में 70-80 हजार रुपये की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पांच पर मुकदमा

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन
बलिया: छठ पूजा के पावन अवसर पर 16 नवंबर को जनपद बलिया में स्थानीय अवकाश घोषित करने की मांग को...
Ballia News: दिवंगत शिक्षक रामप्यारे की पत्नी मीना को मिलेगी 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद, TSCT ने बढ़ाया सहयोग का हाथ
बलिया: मारपीट में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, तीन नामजद आरोपी हिरासत में
बलिया में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से चार वर्षीय बच्ची की मौत, छठ की खुशियां मातम में बदलीं
अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ में घर में आग लगने से क्या गिरधर की जान बचा पाएगी राधा?
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.