खुशनुमा होगा रसोईयों का त्योहार, बलिया बीएसए ने जारी किया आदेश

Ballia News : काफी दिनों से मानेदय का इंतजार कर रही परिषदीय स्कूलों में कार्यरत रसोईयों के लिए अच्छी खबर है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) मनीष कुमार सिंह ने आगामी पर्व-त्योहारों (दीपावली व छ्ठ) को देखते हुए मानदेय भुगतान करने की दिशा में सार्थक पहल की है।

बीएसए ने रसोईयों का मानदेय भुगतान करने के लिए जिला समन्वयक (मिड डे मील) अजित कुमार पाठक को पत्र जारी किया है। बीएसए ने डीसी (एमडीएम) को आदेशित किया है कि रसोईयों के मानदेय भुगतान के लिए आठ नवम्बर को दोपहर दो बजे तक पत्रावली प्रस्तुत करें, ताकि जिलाधिकारी से अनुमोदन कराकर त्योहारों के पहले मानदेय का भुगतान किया जा सकें।

यह भी पढ़े - बाराबंकी में टायर फटने से बोलेरो पलटी, तीन की मौत, आठ घायल

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.