बलिया में साली को हुआ जीजा से प्यार, 2 बच्चों को छोड़ हुई फरार, पति को अब भी इंतजार

बलियाः जिले के गड़वार थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक गांव से एक महिला अपने जीजी के साथ एक बच्ची को लेकर फरार हो गई.

बलियाः जिले के गड़वार थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक गांव से एक महिला अपने जीजी के साथ एक बच्ची को लेकर फरार हो गई, जबसे यह घटना सामने आई है चर्चाओं का बाजार गरम है. आपको बता दें कि अमलेश राजभर की पत्नी पूरा गहना और कीमती सामान लेकर उन्हें छोड़कर जीजा के साथ फरार हो गई. वह अपने साथ एक बच्ची को भी लेकर चली गई. महिला के पति को इस बात की जानकारी हुई तो वह परेशान हो गया. उसने बताया कि मेरी बीवी चौथी बार भाग गई है. उसे मैं रखना चाहता हूं. बच्चे रो रहे हैं और काफी परेशानी हो रही है.

आपको बताते चलें कि जीजा और साली का रिश्ता काफी प्यार भरा होता है, लेकिन इस रिश्ते की भी कोई मर्यादा होती है. लेकिन यहां तो एक विवाहित जीजा को अपनी विवाहित साली से ही प्यार हो जाता है. मामला काफी हैरान और शर्मशार करने वाला है. कहते है प्यार अंधा होता है और रिश्ते की मर्यादा को भूल जाता है. कई बार तो ऐसे मामले सामने आते है, जो समाज को गलत संदेश देते हैं.

यह भी पढ़े - बलिया: बैरिया आपदा कंट्रोल रूम के औचक निरीक्षण में मिली अव्यवस्था, डीएम ने जताई नाराजगी

यह है पूरा मामला

बलिया जनपद के गड़वार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हजौली बाबू के पुरा निवासी अमलेश कुमार राजभर पुत्र स्वर्गीय जयपति राजभर की पत्नी अपने जीजा के साथ चौथी बार फरार हो गई है. इनकी शादी 2006 में हुई थी. इनके तीन बच्चे हैं. जिनमें दो लड़के और एक लड़की है. पत्नी अपने साथ एक लड़की को भी लेकर फरार है. इतना होने के बावजूद भी पति के आंखों में अपने पत्नी के प्रति प्रेम के आंसू छलक रहे हैं.

साथ में कीमती सामान भी लेकर फरार

पति अमलेश कुमार राजभर की माने तो प्रधानमंत्री आवास का पैसा भी साथ में ले गई है. घर में बड़े कीमती सामान के साथ पूरा गहना भी लेकर चली गई है. बावजूद इसके अगर हमारे साथ रहना चाहती है, तो मैं रखने को तैयार हूं. इसलिए कि गरीब घर की लड़की है. पति की दीवानगी भी कम नहीं है. पति भी यह सोच रहा है कि हमारी पत्नी अभी भी आकर मेरे साथ रहे.

खबरें और भी हैं

Latest News

दुष्कर्म, पॉक्सो और आईटी एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, हल्दी पुलिस ने न्यायालय भेजा दुष्कर्म, पॉक्सो और आईटी एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, हल्दी पुलिस ने न्यायालय भेजा
हल्दी, बलिया: हल्दी थाना पुलिस ने दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट से जुड़े मामले में वांछित आरोपी दिनेश चौरसिया...
बलिया में सड़क हादसे में घायल शिक्षक का निधन, 42 दिन बाद लखनऊ में इलाज के दौरान तोड़ा दम
अनुराग कश्यप की बच्चों के लिए खास फिल्म 'लिटिल थॉमस' में गुलशन देवैया और रसिका दुग्गल, 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक
“शाह बानो एक ऐसा किरदार है, जिसे कोई भी एक्टर निभाने का सपना देखेगा”: यामी गौतम धर
दशकों बाद फिर लौटेगी 'महाभारत' की यादें, 14 सितंबर से शेमारू टीवी पर दिखेगी बी. आर. चोपड़ा की कालजयी प्रस्तुति
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.