- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- सम्पूर्ण समाधान दिवस : बैरिया में जमीनी विवाद के मामलों की भरमार, नायब तहसीलदार की शिकायत
सम्पूर्ण समाधान दिवस : बैरिया में जमीनी विवाद के मामलों की भरमार, नायब तहसीलदार की शिकायत

बैरिया, बलिया। उपजिलाधिकारी आत्रेय मिश्र की अध्यक्षता में बैरिया तहसील सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस मे भूमि विवाद के मामले छाए रहे।
बैरिया, बलिया। उपजिलाधिकारी आत्रेय मिश्र की अध्यक्षता में बैरिया तहसील सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस मे भूमि विवाद के मामले छाए रहे। 34 मामलों में से 20 भूमि विवाद का था, जबकि 14 अन्य समस्याओं से सम्बंधित। पांच मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। 29 मामलों को उचित कार्रवाई के लिए सम्बंधित विभागों को भेज दिया गया।
वहीं, डोमन टोला निवासी नागेंद्र पाण्डेय ने जननी सुरक्षा का लाभ दिलवाने के लिए आशा बहु पर छह सौ रुपये सुविधा शुल्क वसूलने व उसके बाद भी सरकारी लाभ नहीं मिलने का शिकायत किया। बैरिया निवासी बबन पासवान ने भूमि विवाद का मामला एसडीएम के समक्ष रखा। मठ योगीन्द्र गिरी निवासी रामाशंकर ने दबंगों पर मोरोस की जमीन कब्जा करने का आरोप लगाया। इसी तरह अन्य मामले भी भूमि विवाद से सम्बंधित थे।सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी आत्रेय मिश्र के अलावा तहसीलदार सुदर्शन कुमार, क्षेत्राधिकारी उस्मान, नायब तहदीलदार राजेश यादव,खण्ड विकास अधिकारी बैरिया एसपी सिंह, मुरली छपरा खण्ड विकास अधिकारी शैलेश कुमार मुरारी के अलावा एसएचओ बैरिया धर्मवीर सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।