Road Accident in Ballia : दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत

Ballia News : नगरा थाना क्षेत्र के गोठाई चट्टी के पास दो बाइक की टक्कर में घायल युवक की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना शुक्रवार की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

गड़वार थाना क्षेत्र के असवार निवासी सत्येंद्र राजभर (35) अपने गांव से नगरा जा रहा था। गोठाई चट्टी के समीप दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इससे सत्येंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सभी का रोते-रोते बुरा हाल है। 

यह भी पढ़े - बलिया में एक युवती को लेकर दो प्रेमी आमने-सामने: एक की मौत, दूसरा जिंदगी से जूझ रहा

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.