- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- Road Accident in Ballia : बलिया में भीषण सड़क हादासा, युवक की मौत ; साथी रेफर
Road Accident in Ballia : बलिया में भीषण सड़क हादासा, युवक की मौत ; साथी रेफर
On
बैरिया, बलिया : राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर बैरिया थाना क्षेत्र के टेंगरही हनुमान मंदिर के पास ट्रक को ओवरटेक करने में पिकअप ने बाइक सवारों को रौंद दिया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मृत युवक के शव को कब्जे में लेने के साथ ही घायल को सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
यह भी पढ़े - बलिया: हल्दी थाना परिसर में पांच लावारिस बाइक की नीलामी आज, इच्छुक लोग ले सकेंगे हिस्सा
मनीष यादव का सिर पिकअप से पूरी तरह कुचल गया था, जबकि संजय भी बुरी तरह से घायल था। एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि मृतक का शव पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेजा गया है। घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजवा दिया गया है। दुर्घटना में शामिल ट्रक व पिकअप की तलाश की जा रही हैं। इस घटना के बाद कुछ देर के लिए एनएच 31 पर यातायात रुका हुआ था। वही परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
खबरें और भी हैं
Latest News
06 Oct 2026 14:58:05
बलिया: जनसुनवाई के दौरान अपनी समस्या लेकर पहुंचे दिव्यांग व्यक्ति की फरियाद पर जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने तत्काल संज्ञान लेते...
स्पेशल स्टोरी
25 Jun 2026 08:16:44
भारत विश्व के सबसे युवा देशों में शामिल है। देश की बड़ी आबादी 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
