बलिया में रिटायर्ड जवान ने खुद को मारी गोली, मौत से मचा हड़कम्प

Ballia News : रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के अमहर पट्टी (दक्षिण) गांव निवासी रिटायर्ड जवान हरेंद्र सिंह (55) ने गुरुवार की सुबह लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

Ballia News : रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के अमहर पट्टी (दक्षिण) गांव निवासी रिटायर्ड जवान हरेंद्र सिंह (55) ने गुरुवार की सुबह लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली की गूंज इलाके में हड़कम्प मच गया। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची रसड़ा पुलिस ने पोस्टमार्ट को भेज दिया। वहीं, घटना में प्रयुक्त बंदूक को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। मृतक के भाई सुरेंद्र सिंह की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हरेंद्र सिंह करीब 12 साल पहले बीएसएफ से रिटायर हुए थे। वहीं, उनका बड़ा बेटा छोटू सिंह 20 साल की उम्र में ही दुनिया से विदा हो गया। पत्नी की भी मौत हो चुकी थी। इधर, एक साल पहले छोटे पुत्र प्रवीण सिंह की भी मौत हो गयी। हरेन्द्र सिंह अपनी विधवा बहू व दो नाती के साथ घर पर रहते थे। गुरुवार को पूर्वांह करीब 11 बजे हरेन्द्र सिंह ने खुद को गोली से उड़ा दिया। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी फहीम कुरैशी व प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे गए। हरेन्द्र सिंह ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसकी जांच में पुलिस जुटी है।

यह भी पढ़े - Ballia News: पंचायत बनी अखाड़ा, दो पक्षों में जमकर मारपीट, 10 लोग घायल

Edited By: Parakh Khabar

खबरें और भी हैं

स्पेशल स्टोरी

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.