बलिया पुलिस महकमे में फेरबदल, फेफना और भीमपुरा थानों को मिले नए प्रभारी

बलिया : पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के तहत एक थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर करते हुए दो उपनिरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेश के अनुसार, भीमपुरा थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक अखिलेश चंद्र पांडेय को फेफना थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, वर्तमान फेफना थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक विश्वदीप सिंह को पुलिस लाइन भेज दिया गया है।

यह भी पढ़े - Ballia News: जनगणना कार्य में लापरवाही पर सहायक अध्यापक निलंबित, बीएसए ने बैठाई जांच

इसके अलावा, पुलिस चौकी बिचलाघाट के प्रभारी उपनिरीक्षक रंजीत विश्वकर्मा को भीमपुरा थाने की कमान सौंपी गई है। उन्हें भीमपुरा का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे तत्काल अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना सुनिश्चित करें।

पुलिस विभाग के इस फेरबदल को जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने तथा पुलिस प्रशासन की कार्यकुशलता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

खबरें और भी हैं

Latest News

कुशीनगर में दो बहनों की हत्या का आरोप, पिता समेत परिजनों पर ऑनर किलिंग का मामला दर्ज कुशीनगर में दो बहनों की हत्या का आरोप, पिता समेत परिजनों पर ऑनर किलिंग का मामला दर्ज
कुशीनगर : उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में कथित ऑनर किलिंग का एक गंभीर मामला सामने आया है। सेवरही थाना...
देवरिया में झाड़-फूंक के बहाने महिला से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी ओझा गिरफ्तार
राहुल गांधी की करीबी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, राज्यसभा चुनाव में बढ़ा सियासी तापमान
प्रेम विवाह से नाराज साले ने जीजा की गोली मारकर की हत्या, पुलिस भर्ती परीक्षा दिलाने आया था युवक
Chhattisgarh News: पीएम मोदी के ऐतिहासिक कार्यकाल पर बोले सीएम विष्णु देव साय, कहा- छत्तीसगढ़ को उम्मीद से अधिक मिला केंद्र का सहयोग
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.