- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- नेताजी मुलायम सिंह यादव हाफ मैराथन 2025 : बलिया में दौड़ेगी युवा शक्ति, सम्मानित होगा हर कदम
नेताजी मुलायम सिंह यादव हाफ मैराथन 2025 : बलिया में दौड़ेगी युवा शक्ति, सम्मानित होगा हर कदम
बलिया। समाजवादी विचारधारा के जननायक मुलायम सिंह यादव ‘नेताजी’ की स्मृति में बलिया की धरती एक बार फिर ऐतिहासिक आयोजन की साक्षी बनेगी। नेताजी मुलायम सिंह यादव हाफ मैराथन 2025 का आयोजन जन संवाद समन्वय–बलिया के तत्वावधान में किया जा रहा है, जो उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त है। इस भव्य आयोजन का उद्देश्य युवाओं में खेल के प्रति उत्साह, अनुशासन और सामाजिक एकता का संदेश फैलाना है।
आकर्षक पुरस्कार राशि
पहला पुरस्कार: ₹2,11,000
दूसरा पुरस्कार: ₹1,00,000
तीसरा पुरस्कार: ₹50,000
चौथा पुरस्कार: ₹25,000
पाँचवाँ पुरस्कार: ₹11,000
छठवाँ पुरस्कार: ₹7,500
7वें से 16वें स्थान तक: ₹5,000
17वें से 25वें स्थान तक: ₹2,100
26वें से 51वें स्थान तक: ₹1,100
यह आयोजन केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि मेहनत, लगन और सपनों का उत्सव होगा।
जन संवाद समन्वय बलिया के सचिव प्रदीप यादव ने बताया कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य नेताजी के आदर्शों और विचारों को नई पीढ़ी तक पहुँचाना है। उन्होंने कहा “खेल सिर्फ शरीर को नहीं, बल्कि सोच को भी मजबूत बनाता है। नेताजी का सपना था कि गाँव-गाँव से खिलाड़ी निकलें और देश का नाम रोशन करें। यह हाफ मैराथन उसी भावना को साकार करने की दिशा में एक प्रयास है।”
उन्होंने बताया कि प्रतिभागियों की सुविधा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की व्यवस्था की गई है। इच्छुक धावक 24 नवंबर 2025 तक अपनी प्रविष्टि www.jansamvdsamanvay.com पर कर सकते हैं।
आयोजन समिति ने सुरक्षा, चिकित्सा सहायता, ठहरने की व्यवस्था और मार्ग पर स्वयंसेवकों की तैनाती का विशेष प्रबंध किया है, ताकि प्रतिभागियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
इस आयोजन में रामगोविंद चौधरी (पूर्व नेता विरोधी दल), अटल पांडेय (कोषाध्यक्ष), धनंजय सिंह बिशेन, ज्ञानेंद्र सिंह यादव, ब्यासमुनी, राकेश यादव, शैलेन्द्र, धर्मात्मा, ओमप्रकाश, अभय, महेंद्र, धर्मेंद्र, रितेश, संजय सहित कई समाजसेवकों का सहयोग रहेगा।
पूरे आयोजन के केंद्र में युवा सचिव प्रदीप यादव की दृष्टि और मेहनत है, जिन्होंने इस हाफ मैराथन को सिर्फ खेल नहीं, बल्कि सामाजिक संवाद और प्रेरणा का उत्सव बना दिया है।
बलिया की जनता अब उस ऐतिहासिक दिन का इंतजार कर रही है, जब नेताजी के नाम पर पूरा शहर दौड़ेगा, और युवाओं के कदम नई ऊर्जा, सम्मान और एकता के साथ गूंज उठेंगे।
