Murder In Ballia : बलिया में भाई ने भाई को मार डाला... जांच में जुटी पुलिस

बलिया। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के कोटवारी गांव में गुरुवार की शाम बकरी को लेकर हुए विवाद में भाई ने भाई की जान ने ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही आरोपी भाई समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर, घटना के बाद से मृतक के घर कोहराम मचा हुआ है। 

गुरुवार की शाम कोटवारी गांव निवासी प्रेमचंद राम (55) पुत्र सुखदेव राम की बकरी उनके भाई देवचंद के बरामदे में चली गई। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष के परिवारों में कहासुनी के बीच मारपीट हो गई। घटना में प्रेमचंद राम, उनकी पत्नी राजकमारी (50) व पुत्री शारदा (15) तथा दूसरे पक्ष के देवचंद घायल हो गये। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसड़ा पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने प्रेमचंद को ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। परिजन प्रेमचंद को लेकर वाराणसी जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इसकी सूचना पर मृतक के पुत्र मनीष ने रसड़ा कोतवाली पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

यह भी पढ़े - बलिया में पत्नी की हत्या: डंडे से पीटकर मार डाला, रातभर शव के पास बैठा रहा पति, गिरफ्तार

खबरें और भी हैं

Latest News

IPS अंशिका वर्मा और संभल SP केके बिश्नोई की लव स्टोरी, 28 मार्च को राजस्थान में होगी शादी IPS अंशिका वर्मा और संभल SP केके बिश्नोई की लव स्टोरी, 28 मार्च को राजस्थान में होगी शादी
संभल : संभल के पुलिस अधीक्षक (SP) कृष्ण कुमार बिश्नोई और बरेली की एसपी आईपीएस अंशिका वर्मा जल्द ही विवाह...
International Women’s Day : लखनऊ में ‘पिंक रोजगार महाकुंभ’, हजारों महिलाओं को मिलेगा नौकरी का मौका
UP में स्किलिंग और स्टार्टअप से बढ़ रही इनोवेशन की रफ्तार, 10 लाख युवाओं को AI प्रशिक्षण का लक्ष्य
UPSC 2025 : बलिया के रवि शेखर सिंह ने हासिल की 176वीं रैंक, तीसरे प्रयास में मिली सफलता
Ballia News : ‘दिशा’ समिति की बैठक में 58 बिंदुओं पर समीक्षा, विकास योजनाओं को लेकर अधिकारियों को निर्देश
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.