मुरली बाबू की जयंती : बलिया में पांच दिवसीय सांस्कृतिक एवं खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

Ballia News : जनपद के मालवीय मुरली बाबू की जयंती समारोह के क्रम में सोमवार को श्री मुरली मनोहर टाउन इंटर कालेज में पांच दिवसीय सांस्कृतिक एवं खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। प्रधानाचार्य अखिलेश कुमार सिन्हा, उप प्रधानाचार्य गुरु स्वरूप, वरिष्ठ प्रवक्ता सौरभ कुमार राय और वरिष्ठ प्रवक्ता विजय शंकर राम ने मां सरस्वती के सामने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

सांस्कृतिक प्रतियोगिता के प्रथम दिन भाषण, निबंध और नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई। भाषण प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में मोहम्मद शाकिब प्रथम, कुमारी अंजली द्वितीय तथा मंनीश कुमार गुप्ता तीसरे स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग में देवेश तिवारी प्रथम, आशीष कुमार चंद्रवंशी द्वितीय और शिवम गुप्ता तृतीय स्थान पर रहे। निबंध प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में आनंद शंकर प्रथम, नंदलाल यादव द्वितीय और राहुल यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

यह भी पढ़े - बलिया में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से महिला की मौत, गांव में शोक

सीनियर वर्ग में मोहम्मद तौफीक अंसारी प्रथम, मोहम्मद शाकिब द्वितीय तथा कुमार धैर्य तृतीय स्थान पर रहे। नृत्य प्रतियोगिता में जया पाण्डेय और अनन्या पाण्डेय संयुक्त रूप से प्रथम विजेता घोषित की गई। दिशा सिंह द्वितीय और क्षवि शर्मा तृतीय स्थान पर रहीं। सोनम को सांत्वना पुरस्कार मिला। अंत में प्रधानाचार्य ने सभी विजेताओं को आशीर्वचन के साथ जीवन में आगे बढ़ते रहने का संदेश दिया।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दंपती पर मुकदमा दर्ज बलिया: जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दंपती पर मुकदमा दर्ज
बांसडीह (बलिया)। सहतवार थाना क्षेत्र के दुधैला कलां गांव में जमीन विवाद को लेकर एक महिला के साथ कथित मारपीट...
बुंदेली शेफ सीज़न-4: क्वार्टर फिनाले के बाद 11 प्रतिभागी सेमीफाइनल में पहुंचे, नैन्सी शिवहरे को वाइल्ड कार्ड एंट्री
बलिया: युवती से छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, विरोध पर मारपीट; मुकदमा दर्ज
'ज़्यादा बाग़ी' या सिर्फ़ गलत समझी गई पीढ़ी? जेन ज़ी की सोच को दिखाएगा स्टार प्लस का 'ये फितूर तेरा'
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ ने लॉन्च किया 10 साल के लाइफ कवर का नया विकल्प, कम प्रीमियम में मिलेगी आर्थिक सुरक्षा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.