इन मांगों के समर्थन में बेरुआरबारी ब्लॉक पर प्रशासन ने दिखाई ताकत, सरकार को दिया अल्टीमेटम

सुखपुरा,बलिया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर प्राथमिक शिक्षक संघ बेरू अरबी ने 18 सूत्रीय मांग को लेकर बीआरसी पर आंदोलन शुरू किया।

सुखपुरा,बलिया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर प्राथमिक शिक्षक संघ बेरू अरबी ने 18 सूत्रीय मांग को लेकर बीआरसी पर आंदोलन शुरू किया। इसमें पुरानी पेंशन बहाली, कैशलेस चिकित्सा सुविधा, राज्य कर्मचारियों की तरह अर्जित अवकाश, प्रत्येक विद्यालय में चतुर्थ कर्मचारी की नियुक्ति आदि मांगें शामिल हैं।

प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों ने कहा कि अगर उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं की गईं तो वे 10 से 15 अगस्त तक उत्तर प्रदेश के सभी विधायकों को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन देंगे. वहीं 4 सितंबर को बेसिक कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन देंगे. इसके बाद भी यदि सरकार ने शिक्षकों की मांगों पर गंभीरता नहीं दिखाई तो उत्तर प्रदेश शिक्षक संघ द्वारा आंदोलन की अगली रणनीति तैयार की जाएगी।

यह भी पढ़े - बलिया: लखनेश्वरडीह मंदिर में पुजारी को बंधक बनाकर लाखों की चांदी चोरी, तीन टीमें गठित

चंद्रकांत पाठक, रामाशंकर यादव, व्यास जी यादव, उमेश सिंह, अंजना सिंह, रासबिहारी, अरविंद सिंह, संतोष गुप्ता, सत्य प्रकाश, संतोष चौबे, राकेश, अजय पांडे, राकेश तिवारी, उर्मीला सिंह, सुमन, प्रमोद गुप्ता, शैलेन्द्र यादव, अमरेंद्र तिवारी, अरविंद उपाध्याय, हरिवंश शुक्ला, परमात्मा भारती, अर्जुन राम, सतीश कुमार, सरोज कुमार, धनंजय सिंह, सुरेंद्र सिंह, मुन्ना चौरसिया, बृजबाला जी, देवमती जी, शौकत अली आदि सैकड़ों शिक्षकों ने संबोधित किया. स्वागत अध्यक्ष विनय पांडे और ने किया. मंत्री संजय दुबे. वहीं ब्लॉक अध्यक्ष जीतेंद्र प्रताप सिंह ने सभी के प्रति आभार जताया।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: किशोरी के अपहरण का आरोप, दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज; तलाश में जुटी पुलिस बलिया: किशोरी के अपहरण का आरोप, दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज; तलाश में जुटी पुलिस
बांसडीह (बलिया)। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र से एक किशोरी के अपहरण का मामला सामने आया है। किशोरी की मां की तहरीर...
बलिया में पंचायत चुनाव के ओबीसी आरक्षण पर मंथन, समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग ने आंकड़ों की समीक्षा की
UP Politics : अमित शाह के बयान पर अरविंद सिंह गोप का पलटवार, बोले- 2027 में अखिलेश यादव बनेंगे मुख्यमंत्री
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस: 25 हजार का इनामी राजेश शुक्ला गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी पकड़े गए
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 15 वरिष्ठ IAS अधिकारियों के कार्यभार बदले, शशि प्रकाश गोयल को नागरिक उड्डयन का अतिरिक्त प्रभार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.