IGRS की पीच पर बलिया पुलिस की हैट्रिक, एसपी ने पूरी टीम को किया पुरस्कृत

Ballia News : उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (IGRS) के अन्तर्गत प्रदेश के समस्त जनपदों में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों के त्वरित निस्तारण के क्रम में पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर के निर्देशन में IGRS सेल द्वारा समस्त थाना प्रभारियों से समन्वय स्थापित कर IGRS पोर्टल से प्राप्त होने वाली समस्त शिकायतों का निर्धारित समयावधि में निष्पक्ष व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया गया। तत्परता पूर्वक आख्या अपलोड की गयी, जिसके फलस्वरूप माह अक्टूबर 2024 में पूरे प्रदेश में जनपद बलिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

इसके अतिरिक्त अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा के निकट पर्यवेक्षण एवं समस्त क्षेत्राधिकारियों के कुशल नेतृत्व में जनपद के सभी थानों द्वारा आईजीआरएस प्रणाली के माध्यम से माह अक्टूबर में प्राप्त शिकायती प्रार्थना-पत्रों के त्वरित गुणवत्तापरक निस्तारण कराया गया है।

यह भी पढ़े - बलिया: घर में पटाखा फेंकने से मना किया तो महिला से मारपीट, दो सगे भाइयों पर मुकदमा दर्ज

अक्टूबर माह में जनपद में समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (IGRS) के माध्यम से आमजन से प्राप्त 956 शिकायतों का आईजीआरएस टीम द्वारा जनपद के समस्त थानों से समन्वय स्थापित कर शिकायतों में आवश्यक कार्यवाही करवाते हुए 100% गुणवत्तापूर्ण सफलतापूर्वक निस्तारण कराया गया। इस प्रदर्शन के आधार पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जनपद बलिया को 125 अंकों में से 125 अंक (100%) के साथ प्रदेश में प्रथम रैंक प्रदान की गयी।

पुलिस अधीक्षक ने बलिया पुलिस की आईजीआरएस टीम को प्राप्त शिकायती प्रार्थना-पत्रों के त्वरित व गुणवत्तापरक निस्तारण कराए जाने पर पूरी टीम को दी गई बधाई व उनके उत्साहवर्धन के लिए पूरी टीम को नगद पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र व गुड इंट्री से पुरस्कृत किया गया।

आई.जी.आर.एस. टीम बलिया
टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय शुक्ल, उप निरीक्षक शिव चन्द्र यादव, कां. रोहित कुमार, शोविन्द मौर्य, सतीश यादव, महिला कां. सीमा यादव, गरिमा सिंह, गीतिका मौर्या व वंदना शामिल है। 

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन
बलिया: छठ पूजा के पावन अवसर पर 16 नवंबर को जनपद बलिया में स्थानीय अवकाश घोषित करने की मांग को...
Ballia News: दिवंगत शिक्षक रामप्यारे की पत्नी मीना को मिलेगी 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद, TSCT ने बढ़ाया सहयोग का हाथ
बलिया: मारपीट में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, तीन नामजद आरोपी हिरासत में
बलिया में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से चार वर्षीय बच्ची की मौत, छठ की खुशियां मातम में बदलीं
अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ में घर में आग लगने से क्या गिरधर की जान बचा पाएगी राधा?
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.